गैस सिलेंडर डिलीवरी कब होगी, मोबाइल से 1 मिनट में चेक करें अपने LPG सिलेंडर की स्थिति!

p1-29

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष का असर अब भारत की रसोई तक पहुंच गया है। LPG गैस की सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है और लोग जल्द-जल्द अपने गैस सिलेंडर बुक कर रहे हैं। अगर आपने भी सिलेंडर बुक किया है और जानना चाहते हैं कि डिलीवरी कब होगी, तो अब इसे मोबाइल, SMS या ऐप से कुछ ही मिनटों में ट्रैक किया जा सकता है।

अपने LPG कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके डिलीवरी स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या कस्टमर आईडी की जरूरत होगी। वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद “Track Your Cylinder” या “Booking Status” ऑप्शन में जाकर तुरंत पता लग जाएगा कि आपका सिलेंडर बुक हुआ है या डिलीवरी के लिए निकल चुका है।

अगर इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, तो भी SMS या WhatsApp के जरिए सिलेंडर की जानकारी मिल सकती है। Bharat Gas के लिए अपने रजिस्टर्ड नंबर से LPG लिखकर 7715012345 पर SMS भेजें। कुछ ही सेकंड में आपको बुकिंग और डिलीवरी की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

Indane Gas के लिए भी इसी तरह ट्रैक करें। वेबसाइट पर Track Order/Booking Status ऑप्शन में Consumer Number या Mobile Number डालें। SMS के लिए अपने रजिस्टर्ड नंबर से REFILL लिखकर 7718955555 भेजें। साथ ही Indane की मोबाइल ऐप डाउनलोड करके Order History में सिलेंडर की स्थिति देखी जा सकती है।

मोबाइल, वेबसाइट या SMS से सिलेंडर ट्रैक करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको बार-बार गैस एजेंसी से संपर्क करने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही, डिलीवरी में अगर कोई देरी हो रही है, तो आप तुरंत शिकायत दर्ज कर सकते हैं और समस्या का समाधान जल्दी पा सकते हैं।