भारत में लॉन्च हुई नई Toyota Hilux, दमदार लुक, ADAS और प्रीमियम फीचर्स से लैस; जानिए कीमत और खूबियां

photo6-24

नई दिल्ली: टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय पिकअप ट्रक Toyota Hilux का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। वैश्विक बाजार में पहले से मौजूद इस पिकअप का यह 9वीं पीढ़ी का मॉडल है, जिसे नए डिजाइन, आधुनिक इंटीरियर और कई एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया गया है। हालांकि, इसे पहले की तरह IMV बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया गया है।

तीन वेरिएंट में मिलेगी नई Hilux

नई Toyota Hilux को कंपनी ने तीन वेरिएंट में उतारा है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये रखी गई है।

GX 4×2 ऑटोमैटिक – 31.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

GX 4×4 ऑटोमैटिक – 33.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

VX 4×4 ऑटोमैटिक – 36.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

नए डिजाइन के साथ मिला ज्यादा दमदार लुक

नई Hilux के फ्रंट डिजाइन को पहले की तुलना में अधिक बोल्ड और प्रीमियम बनाया गया है। इसमें स्लिम एलईडी हेडलैंप, हनीकॉम्ब ग्रिल और फ्रंट पर बड़ा Toyota लेटरिंग दिया गया है। इसके अलावा ब्लैक व्हील आर्च क्लैडिंग, रोल बार, 18 इंच के नए अलॉय व्हील और फुटबोर्ड इसकी मजबूत मौजूदगी को और बेहतर बनाते हैं।

पिकअप के पिछले हिस्से में सी-शेप एलईडी टेललैंप, नया बंपर और इंटीग्रेटेड स्टेप दिया गया है, जिससे कार्गो बेड तक पहुंचना आसान हो जाता है। यह मॉडल सल्फर मेटैलिक, प्लैटिनम पर्ल व्हाइट मेटैलिक, एटीट्यूड ब्लैक, ऐश, इमोशनल रेड और सुपर व्हाइट सहित छह रंगों में उपलब्ध होगा।

इंटीरियर में मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स

नई Hilux के केबिन में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और Toyota Smart Connect सिस्टम भी उपलब्ध कराया गया है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें Apple CarPlay, Android Auto, वायरलेस चार्जिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, मल्टी-टेरेन मोड्स, ओटीए अपडेट्स, 360 डिग्री कैमरा और ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

204 हॉर्सपावर वाला डीजल इंजन

नई Toyota Hilux में 2.8 लीटर का चार-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 204 हॉर्सपावर की ताकत और 500 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी इसे 4×2 और 4×4 ड्राइव विकल्पों के साथ उपलब्ध करा रही है।

 

----------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र