दिल्ली-NCR के ये कैफे कपल्स के लिए हैं परफेक्ट, जहां मिलती है पूरी प्राइवेसी और रोमांटिक माहौल

couple-cafe-in-delhi-ncr

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर अपने ट्रेंडी कैफे और थीम बेस्ड रेस्टोरेंट्स के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इन कैफे में कहीं शानदार एंबियंस देखने को मिलता है तो कहीं अनोखी डेकोरेशन और लजीज फूड लोगों को आकर्षित करता है। हालांकि, कपल्स के लिए सबसे बड़ी जरूरत होती है प्राइवेसी, और ऐसे कैफे गिने-चुने ही होते हैं जहां बिना किसी डिस्टर्बेंस के क्वालिटी टाइम बिताया जा सके। कपल्स की इसी मांग को देखते हुए अब दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कई ऐसे कैफे सामने आए हैं, जो प्राइवेट सेटअप के साथ खास अनुभव देते हैं।

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने जा रही है और अगर आप भी इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को खास डेट पर ले जाने की योजना बना रहे हैं, तो ये कैफे आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

साकेत का Maplepods कैफे बना कपल्स की पहली पसंद
दिल्ली के साकेत स्थित चंपा गली में मौजूद Maplepods कैफे कपल्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यहां कपल्स के लिए प्राइवेट कार कैबिन की सुविधा दी जाती है, जिसमें खूबसूरत इंटीरियर, स्क्रीन और म्यूजिक सिस्टम मौजूद होता है। खास बात यह है कि ऑर्डर भी कार कैबिन के अंदर बैठे-बैठे ही दिया जा सकता है और खाना वहीं सर्व किया जाता है। प्राइवेट सेटअप में कपल्स साथ बैठकर खाना एंजॉय कर सकते हैं, नेटफ्लिक्स पर सीरीज देख सकते हैं और बिना किसी रुकावट के क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

नोएडा का Eight Life Cafe, प्राइवेट काबाना के लिए मशहूर
नोएडा के हाजीपुर में स्थित Eight Life Cafe भी कपल्स के लिए एक शानदार डेट स्पॉट माना जाता है। यहां कपल्स के लिए खास प्राइवेट काबाना बनाए गए हैं, जिनमें सोफा, एसी और पर्दों की सुविधा मिलती है। काबाना के अंदर ही खाना मंगवाकर डेट का आनंद लिया जा सकता है। फूड मेन्यू में चाइनीज से लेकर इटालियन तक कई विकल्प मौजूद हैं। यह कैफे दोपहर 12 बजे से रात 11:30 बजे तक खुला रहता है, हालांकि यहां आने के लिए पहले से बुकिंग जरूरी है।

गुरुग्राम का Sasa Cafe, हार्ट शेप काबाना की खासियत
गुरुग्राम का Sasa Cafe अपनी प्राइवेसी और अनोखे सेटअप के लिए जाना जाता है। यहां हार्ट शेप के स्पेशियस काबाना बनाए गए हैं, जिनमें टेबल, चेयर के साथ बेड की सुविधा भी दी जाती है। कपल्स यहां आराम से समय बिता सकते हैं। इसके अलावा अपनी पसंद की डेकोरेशन करवाकर पार्टनर को सरप्राइज देने का विकल्प भी मौजूद है। प्राइवेट केबिन की बुकिंग कैफे की वेबसाइट के जरिए की जा सकती है।

Victory Cafe Gurugram में मिलेगी रोमांटिक नाइट वाइब
गुरुग्राम के सेक्टर 15 में स्थित Victory Cafe भी कपल्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। यहां नेट और टेंट काबाना की सुविधा दी जाती है, जिन्हें फेयरी लाइट्स से सजाया जाता है। खासतौर पर रात के समय यहां का माहौल काफी रोमांटिक और जॉयफुल हो जाता है। कपल्स अपनी पसंद के अनुसार डेकोरेशन भी करवा सकते हैं और शांत माहौल में क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।