Vivo X200T भारत में लॉन्च, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 6200mAh बैटरी के साथ हुई बिक्री शुरू
नई दिल्ली। वीवो ने अपना नया मिड फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200T भारत में पेश कर दिया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और Zeiss लेंस दिया गया है। डिस्प्ले के मामले में 6.67-इंच की 120Hz AMOLED स्क्रीन और प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट मौजूद है। फोन में 6,200mAh की दमदार बैटरी भी दी गई है, जो लंबा बैकअप देती है।
Vivo X200T की कीमत और ऑफर्स
Vivo X200T के बेस वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है, जिसकी कीमत 59,999 रुपये है। वहीं 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 69,999 रुपये में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर्स के तहत इस फोन पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
फोन की खासियतें और स्पेसिफिकेशन
Vivo X200T Android 16 आधारित Origin OS 6 पर चलता है। कंपनी का दावा है कि फोन को 5 Android अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। डिस्प्ले 6.67-इंच की AMOLED है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
कैमरा सेटअप Zeiss-पावर्ड ट्रिपल रियर कैमरा है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है, साथ में 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस भी दिए गए हैं। फ्रंट कैमरा 32MP का है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए है।

फोन में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट, 12GB LPDDR5x Ultra RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C सपोर्ट मौजूद है। फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। बैटरी के मामले में Vivo X200T में 6,200mAh की बैटरी और 90W वायर्ड चार्जिंग के साथ 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

