पुंछ में बकरियों के साथ LoC पार कर PoK पहुंची महिला! 8 बकरियां भी ले गई साथ, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Untitled-1-copy-351
पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला कथित तौर पर आठ बकरियों को लेकर नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पहुंच गई। घटना शुक्रवार शाम 30 अक्टूबर की बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और महिला के सीमा पार जाने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

करणी गांव की रहने वाली है महिला

अधिकारियों के मुताबिक, नियंत्रण रेखा पार करने वाली महिला की पहचान करणी गांव निवासी मोहम्मद शफी की पत्नी रुबीना कौसर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार शाम अपने इलाके से आठ बकरियों को साथ लेकर LoC पार कर PoK की तरफ चली गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है और महिला के सीमा पार जाने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

महिला ने क्यों पार की नियंत्रण रेखा? जांच में जुटीं एजेंसियां

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि रुबीना कौसर किन परिस्थितियों में नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पहुंची। उसके सीमा पार जाने की वजह क्या थी और वह आठ बकरियों के साथ सीमा पार करने में कैसे सफल रही, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। फिलहाल महिला के सीमा पार जाने के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

 

----------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र