योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा

Untitled-1-copy-344

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है. बढ़ा हुआ भत्ता 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा, जिससे कर्मचारियों को एरियर का भी लाभ मिल सकता है. सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों, शिक्षकों और रिटायर्ड पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा. लगातार बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है.

2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पहले के मुकाबले और बढ़ जाएगा. हालांकि सरकार की ओर से अंतिम प्रतिशत और भुगतान की डिटेल अधिसूचना जारी की जानी बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि इससे कर्मचारियों की मासिक सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये है, तो 2 प्रतिशत डीए बढ़ने पर हर महीने लगभग 1000 रुपये एक्‍स्‍ट्रा मिल सकते हैं. वहीं सालाना आधार पर यह रकम 12 हजार रुपये से ज्यादा बैठ सकती है. सरकार के इस फैसले से केवल कर्मचारियों ही नहीं बल्कि पेंशनर्स को भी फायदा मिलेगा. इससे रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी. बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा के खर्चों के बीच इसे बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है.

सरकार ने साफ किया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा. ऐसे में कर्मचारियों को पिछली तारीख से एरियर का भुगतान भी मिल सकता है. माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में इसका भुगतान कर्मचारियों के खातों में किया जा सकता है.

एक नज़र