THE World University Ranking 2027: IISc बना भारत का नंबर-1 संस्थान, वैश्विक रैंकिंग में 254वें स्थान पर

iisc_1790757523629_N3h8_1790757526331_75i2_3bd15833-ac94-4980-a5fb-89890054b0f2_eQ1b

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) ने टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारत में पहला स्थान हासिल किया है। IISc को वैश्विक स्तर पर 254वीं रैंक मिली है। इस साल की रैंकिंग में 118 देशों और क्षेत्रों की 2,297 यूनिवर्सिटीज को शामिल किया गया है। THE के मुताबिक यह अब तक की सबसे व्यापक रैंकिंग है।

ऑक्सफोर्ड लगातार 11वीं बार शीर्ष पर

यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड ने लगातार 11वें वर्ष दुनिया की नंबर-1 यूनिवर्सिटी का स्थान बरकरार रखा है। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दूसरे स्थान पर है। प्रिंसटन यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं, जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज को पांचवां स्थान मिला है।

IISc को रिसर्च एनवायरनमेंट में मिला सबसे मजबूत स्कोर

IISc ने 2027 की रैंकिंग में कुल 57.0 स्कोर हासिल किया है। संस्थान का सबसे मजबूत प्रदर्शन ‘रिसर्च एनवायरनमेंट’ में रहा, जहां उसे 98.0 का स्कोर मिला। ‘टीचिंग’ में IISc का स्कोर 62.1 और ‘रिसर्च क्वालिटी’ में 58.6 रहा।

भारतीय संस्थानों की सूची में IISc के बाद सवेथा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज का स्थान है। यह संस्थान 326–350 के वैश्विक रैंक बैंड में है और इसका कुल स्कोर 52.3 से 53.3 के बीच है।

भारतीय विश्वविद्यालयों की वैश्विक रैंकिंग

THE वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारतीय संस्थानों में IISc 254वें स्थान पर है। सवेथा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज को 326–350 का रैंक बैंड मिला है। शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज 451–500 के बैंड में है।

जामिया मिलिया इस्लामिया और KIIT यूनिवर्सिटी दोनों को 501–550 के रैंक बैंड में रखा गया है।

वैश्विक रैंकिंग में एशिया की मजबूत मौजूदगी

THE की 2027 रैंकिंग में शीर्ष स्तर पर एशियाई विश्वविद्यालयों की मौजूदगी पहले की तुलना में अधिक मजबूत रही है। THE के अनुसार, एशिया पहली बार कॉन्टिनेंटल यूरोप से आगे निकला है। चीन की सिंघुआ यूनिवर्सिटी ने स्विट्जरलैंड की ETH ज्यूरिख को पीछे छोड़ते हुए 11वां स्थान हासिल किया है।

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर भी दुनिया की शीर्ष 15 यूनिवर्सिटीज में शामिल हुई है। इसके साथ पहली बार शीर्ष 15 में एशिया की तीन यूनिवर्सिटीज जगह बनाने में सफल रही हैं। THE की रैंकिंग में विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन शिक्षण, शोध परिवेश, शोध गुणवत्ता, अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण और उद्योग समेत कई मानकों पर किया जाता है।

THE रैंकिंग 2027 में दुनिया की टॉप 15 यूनिवर्सिटीज

  1. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, यूनाइटेड किंगडम
  2. मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूनाइटेड स्टेट्स
  3. प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड स्टेट्स
  4. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड स्टेट्स
  5. यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज, यूनाइटेड किंगडम
  6. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड स्टेट्स
  7. कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूनाइटेड स्टेट्स
  8. इंपीरियल कॉलेज लंदन, यूनाइटेड किंगडम
  9. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले, यूनाइटेड स्टेट्स
  10. येल यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड स्टेट्स
  11. त्सिंघुआ यूनिवर्सिटी, चीन
  12. ETH ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड
  13. पेकिंग यूनिवर्सिटी, चीन
  14. यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिल्वेनिया, यूनाइटेड स्टेट्स
  15. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर, सिंगापुर

 

 

----------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र