दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट में हाईजैक की आशंका, पायलट ने भेजा इमरजेंसी सिग्नल; सऊदी अरब के ऊपर बदला रास्ता

flydubai

नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान की ओर से अचानक इमरजेंसी सिग्नल भेजा गया। इसके बाद विमान सऊदी अरब के ऊपर से गुजरते हुए अपनी दिशा बदलता नजर आया। घटना के बाद विमान के अपहरण की आशंका जताई जा रही है और इजरायली फाइटर जेट्स को अलर्ट कर दिया गया है।

ताबुक एयरपोर्ट के पास दिखा विमान

फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स के मुताबिक, विमान सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट के पास देखा गया। बताया जा रहा है कि विमान के जल्द ही सऊदी अरब में उतरने की उम्मीद है। इजरायली सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, विमान के लैंड करने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि फ्लाइट में वास्तव में क्या हुआ था।

इमरजेंसी सिग्नल की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल इमरजेंसी सिग्नल भेजे जाने की वजह और विमान के रास्ता बदलने को लेकर सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। विमान के सऊदी अरब में उतरने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

 

----------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र