LPG उपभोक्ताओं को फिर महंगाई का झटका! जून में बढ़ सकते हैं सिलेंडर के दाम, EY रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
नई दिल्ली: एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में एक और बड़ा झटका लग सकता है। पिछले महीने जहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब 1000 रुपये तक का भारी इजाफा देखने को मिला था, वहीं उससे पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी 60 रुपये बढ़ाए गए थे। कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3,071.50 और 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹913 तक पहुंच गया है। अब जून महीने में भी कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
कंसल्टेंसी फर्म EY की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अगर वैश्विक संकट लंबे समय तक जारी रहता है तो पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और खाद जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर भारतीय बाजार और आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ सकता है।
दिल्ली में आज के LPG सिलेंडर के ताजा रेट
दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹913 में मिल रहा है। वहीं 5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹339 है। 10 किलो एक्स्ट्रालाइट सिलेंडर ₹652.50 में उपलब्ध है। 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर ₹3,071.50 में बिक रहा है, जबकि इंडेन नैनोकट सिलेंडर ₹3,225 और इंडेन एक्स्ट्राटेज सिलेंडर ₹3,094 में मिल रहा है।
इसके अलावा 47.5 किलो एलपीजी सिलेंडर ₹7,674.50 और 47.5 किलो इंडेन एक्स्ट्राटेज सिलेंडर ₹7,730.50 का है। 425 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹68,707.50 जबकि 425 किलो इंडेन एक्स्ट्राटेज एलपीजी सिलेंडर ₹69,209 में उपलब्ध है। 2 किलो एलपीजी रीफिल ₹350.50 और 5 किलो नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर रीफिल ₹810.50 में मिल रहा है। वहीं 5 किलो ND सिलेंडर (POS) की कीमत ₹1,770 है।
देश के बड़े शहरों में क्या हैं गैस सिलेंडर के रेट
इंडियन ऑयल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹912.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,024 का है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर ₹928.50 और कमर्शियल ₹3,237 में बिक रहा है। गुरुग्राम में घरेलू सिलेंडर ₹921.50 और कमर्शियल ₹3,088 का है, जबकि नोएडा में घरेलू एलपीजी ₹910.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,071.50 में उपलब्ध है।
बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर ₹915.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,152 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹965 और कमर्शियल ₹3,315 का है। भुवनेश्वर में घरेलू सिलेंडर ₹939 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,238 में मिल रहा है। चंडीगढ़ में घरेलू एलपीजी ₹922.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,092.50 का है।
इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर ₹941 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,176.50 में बिक रहा है। पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹1,011 तक पहुंच गया है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,361 है। रायपुर में घरेलू सिलेंडर ₹984.50 और कमर्शियल ₹3,294.50 में उपलब्ध है।
जयपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹916.50 और 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर ₹3,099 में बिक रहा है। देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹3,129 का है। वहीं अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹989 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,490 तक पहुंच चुका है।



