झारखंड के CM चंपाई सोरेन ने दिया इस्तीफा:हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का पेश किया दावा; राज्यपाल को सौंपा विधायकों का समर्थन पत्र

champai-soren-resigns-as-jharkhand-chief-minister--hemant-soren-stakes-claim-032521571-16x9_0

रांची| चंपाई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। जेल से बाहर निकलने के बाद एक बार फिर से हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। सीएम चंपाई सोरेन ने बुधवार शाम 7.20 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

इस दौरान उन्होंने महागठबंधन विधायक दल के विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। अब राज्यपाल कभी भी हेमंत सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो हेमंत सोरेन आज ही शपथ लेने की तैयारी में हैं। इससे पहले रांची में CM हाउस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। सभी विधायकों को CM हाउस में ही रहने को कहा गया है।

पूर्व CM हेमंत सोरेन 5 दिन पहले जेल से रिहा हुए हैं। उनकी रिहाई के साथ ही झारखंड की राजनीति गरमा गई है। CM हाउस पर आज इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई। बैठक में जेएमएम-कांग्रेस और राजद के विधायक और मंत्री शामिल हुए।