लता मंगेशकर-आशा भोसले की याद में बनेगा हॉस्पिटल, भाई का ऐलान

Untitled-1-copy-198

मुंबई : संगीत की दुनिया का एक सुरीला युग अब खत्म हो चुका है. बेशक आशा भोसले हमारे बीच नहीं हैं, पर उनके गानों और सुरीली आवाज के जरिए वो हमेशा लोगों के दिल में रहेंगी. 12 अप्रैल, 2026 को उन्होंने अंतिम सांस ली. दरअसल उन्होंने लता मंगेशकर की छोटी बहन होने के बावजूद काफी स्ट्रगल के बाद अपनी म्यूजिक की दुनिया में जगह बनाई. जहां आशा भोसले ने अपने करियर में 20 भाषाओं में 12000 गाना गाए हैं. वहीं, 70 साल के लंबे करियर में लता मंगेशकर ने भी हजारों गाने गाए हैं.

वहीं, अब मंगेशकर परिवार समाज सेवा के क्षेत्र में नया इतिहास रचने जा रहे है. जी हां, सुर कोकिला लता मंगेशकर और आशा भोसले की याद में हॉस्पिटल बनाया जाएगा. इस बात को हृदयनाथ मंगेशकर ने कंफर्म किया है. हृदयनाथ मंगेशकर ने बताया कि दोनों बहनों के सम्मान और याद में एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनवाएंगे. इस महान पहल की घोषणा करते हुए हृदयनाथ मंगेशकर ने कहा कि, ”हमारी कोशिश है कि यह एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बने, हमने काफी बड़ी ज़मीन ली है, बाकी सब ईश्वर पर छोड़ दिया है.”

----------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र