ये 5 आदतें आपको समय से पहले बना सकती हैं बूढ़ा, आज ही सुधार लें अपनी ये गलतियां

00000000000-11

नई दिल्ली: हर कोई चाहता है कि वह लंबे समय तक युवा और फिट नजर आए और उम्र का असर चेहरे और शरीर पर कम दिखाई दे। इसके लिए लोग योग, व्यायाम और संतुलित खानपान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं। लेकिन कुछ ऐसी आदतें भी हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाने के साथ शरीर में उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर सकती हैं। इनकी वजह से व्यक्ति समय से पहले ही उम्रदराज नजर आने लगता है। आइए जानते हैं ऐसी पांच आदतों के बारे में।

फिजिकल एक्टिविटी से दूरी

शारीरिक गतिविधियों को नजरअंदाज करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लगातार बैठे रहने और पर्याप्त शारीरिक गतिविधि नहीं करने से शरीर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में आ सकता है। इससे मोटापे की समस्या भी बढ़ सकती है, जो बढ़ती उम्र के साथ परेशानी को और बढ़ा सकती है। नियमित शारीरिक गतिविधि शरीर को सक्रिय और फिट रखने में मदद करती है।

ज्यादा तनाव लेना

लगातार तनाव और किसी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करना भी शरीर पर असर डाल सकता है। ज्यादा तनाव लेने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लंबे समय तक तनाव की स्थिति व्यक्ति की सेहत के लिए गंभीर समस्या बन सकती है। इसलिए तनाव को नियंत्रित रखना स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

पर्याप्त नींद नहीं लेना

पर्याप्त नींद नहीं लेना भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है। नींद की कमी का तनाव से भी संबंध हो सकता है। जब शरीर को पर्याप्त नींद मिलती है तो व्यक्ति को तनावमुक्त और तरोताजा रहने में मदद मिलती है। इसके विपरीत लगातार नींद पूरी नहीं होने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है और व्यक्ति समय से पहले उम्रदराज नजर आ सकता है। युवाओं में भी नींद से जुड़ी यह समस्या तेजी से बढ़ रही है।

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग की आदत

तनाव या किसी अन्य वजह से कुछ लोग शराब और सिगरेट का सेवन शुरू कर देते हैं। युवाओं में भी इन आदतों का चलन बढ़ता दिखाई दे रहा है। इन चीजों का लगातार और अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है और शरीर को समय से पहले बुढ़ापे की ओर ले जा सकता है।

गलत खानपान

खानपान की गलत आदतें भी शरीर और स्वास्थ्य पर असर डाल सकती हैं। प्रोसेस्ड फूड, सोडा और जंक फूड आज कई लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। इस तरह के खानपान से पाचन संबंधी समस्याओं और कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसके मुकाबले संतुलित और पौष्टिक आहार शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है और लंबे समय तक फिट रहने में सहायक हो सकता है।

 

----------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र