इंग्लैंड ने वुमेंस T20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में मचाया तहलका, श्रीलंका को 87 रन से हराकर रचा इतिहास

india-tv-2026-06-13t065411-1781313870

गुवाहाटी: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज बेहद धमाकेदार रहा, जहां पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम ने श्रीलंका को 87 रनों से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में जोरदार शुरुआत की। इस मैच में इंग्लैंड ने न सिर्फ जीत दर्ज की, बल्कि महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

डैनी वॉट-हॉज के शतक से इंग्लैंड का विशाल स्कोर
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की स्टार बल्लेबाज डैनी वॉट-हॉज ने बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए 62 गेंदों पर 105 रन बनाए और नाबाद रहीं। उनकी पारी में 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहा, जिससे इंग्लैंड ने श्रीलंका पर बड़ा दबाव बना दिया।

श्रीलंका की पारी 132 रन पर सिमटी, 87 रन से हार
219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका महिला टीम इंग्लैंड की कसी हुई गेंदबाजी के सामने संघर्ष करती नजर आई और पूरी टीम 132 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने 87 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना इंग्लैंड के नाम
इंग्लैंड ने इस मैच में 219 रन बनाकर महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। खास बात यह है कि उन्होंने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले इंग्लैंड ने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ 213 रन बनाए थे, जो अब दूसरे स्थान पर खिसक गया है।

दोनों टीमों ने मिलकर बनाए 351 रन, टूटा बड़ा रिकॉर्ड नहीं टूटा
इस मैच में इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमों ने मिलकर कुल 351 रन बनाए, जो महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा संयुक्त स्कोर है। पहले स्थान पर भारत और न्यूजीलैंड का 2018 का मुकाबला है, जिसमें कुल 354 रन बने थे। श्रीलंका अगर 4 रन और बना लेती, तो यह रिकॉर्ड भी टूट सकता था।

फ्रेया केम्प का यादगार डेब्यू, झटके 4 विकेट
इंग्लैंड की युवा गेंदबाज फ्रेया केम्प ने अपने टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू को खास बना दिया। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए और इस उपलब्धि के साथ वह वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में 4 विकेट लेने वाली दुनिया की तीसरी और इंग्लैंड की दूसरी खिलाड़ी बन गईं।

एक नज़र