ईरान-अमेरिका समझौते के बाद कच्चे तेल में बड़ी गिरावट! 78 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट क्रूड, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

00000000-15

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध समाप्त होने और दोनों देशों के बीच समझौते की खबर के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने के संकेत मिलते ही कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड का भाव 1.53 प्रतिशत टूटकर 78.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

इस बीच भारत की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। देशभर में आज ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और अधिकांश शहरों में पुराने भाव ही लागू हैं।

दिल्ली में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट?

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। तेल कंपनियों ने आज भी कीमतों को स्थिर रखा है।

पड़ोसी देशों में सस्ता हुआ पेट्रोल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी का असर कई पड़ोसी देशों में पेट्रोल की कीमतों पर भी दिखाई दिया है।

पाकिस्तान में पेट्रोल की औसत कीमत 130.82 रुपये प्रति लीटर से घटकर 126.84 रुपये प्रति लीटर हो गई है। चीन में पेट्रोल का दाम 132.81 रुपये से कम होकर 125.36 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

नेपाल में पेट्रोल की कीमत 136.41 रुपये से घटकर 135.47 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है। बांग्लादेश में यह 112.68 रुपये से कम होकर 111.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं भूटान में पेट्रोल का भाव 109.73 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है।

श्रीलंका में पेट्रोल 142 रुपये से घटकर 139.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि म्यांमार में कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज करते हुए पेट्रोल 140.20 रुपये से घटकर 118.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर है।

लखनऊ में पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। अयोध्या में पेट्रोल 102.40 रुपये और डीजल 97.87 रुपये प्रति लीटर है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में पेट्रोल 114.61 रुपये और डीजल 99.70 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल 107.96 रुपये और डीजल 101.17 रुपये प्रति लीटर है। वहीं बीजापुर में पेट्रोल 109.69 रुपये और डीजल 102.99 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

समझौते के बाद बाजार में आई राहत

जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत ईरान को अपने संवर्धित यूरेनियम भंडार में कमी करनी होगी। इसके बदले अमेरिका द्वारा लगाए गए कुछ प्रतिबंध हटाए जाने का रास्ता खुल सकता है, जिससे ईरान को वैश्विक बाजार में तेल निर्यात बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

विश्लेषकों का मानना है कि यदि ईरानी तेल की आपूर्ति अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती है तो आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतों पर और दबाव देखने को मिल सकता है।

साइनिंग प्रक्रिया को लेकर बनी हुई है अनिश्चितता

रिपोर्ट के अनुसार, समझौते से जुड़ी एक औपचारिक साइनिंग प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा जारी है। हालांकि अमेरिका, ईरान और पाकिस्तान की ओर से अलग-अलग सूचनाएं सामने आने के कारण आगे की प्रक्रिया को लेकर अभी कुछ अनिश्चितता बनी हुई है।

 

एक नज़र