Instagram Down: इंस्टाग्राम हुआ धड़ाम! हजारों यूजर्स हुए परेशान, क्या आपने चेक किया ऐप

2026_3image_11_13_100964137insta-ll

Instagram Down: सोशल मीडिया के पॉपुलर ऐप Instagram आज सुबह से ही तकनीकी समस्याओं से जूझ रहा है। इस परेशानी के चलते हजारों यूजर्स इसे यूज करने में दिक्कत का सामना कर रहे हैं। ऐसी जानकारी सामने आई है कि यह गड़बड़ी सुबह 9 बजे शुरु हुई। अधिकांश यूजर्स (लगभग 86%) मोबाइल एप्लिकेशन को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। केवल ऐप ही नहीं, बल्कि 14% यूजर्स ने इंस्टाग्राम की वेबसाइट के भी काम न करने की शिकायत दर्ज की है।

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर शिकायतों की बाढ़ आ गई है, जहाँ लोग लगातार अपनी फीड लोड न होने और लॉग-इन जैसी समस्याओं की जानकारी साझा कर रहे हैं। फिलहाल, कंपनी की ओर से इस तकनीकी खामी के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

एक नज़र