कानपुर पुस्तक मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़, चौथे दिन ‘दमा दम मस्त कलंदर’ की गूंज
कानपुर, 16 नवंबर, 2025) – राजकीय इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में चल रहे कानपुर पुस्तक मेले में रविवार के दिन साहित्य और संगीत के अनोखे संगम के साथ संपन्न हुआ। मेले में शहरवासियों और पुस्तक प्रेमियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है, जिससे साहित्यिक आयोजनों और स्टालों पर खासी रौनक दिखाई दी। मुफ्त प्रवेश और किताबों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत छूट ने पाठकों को आकर्षित किया।
• दलित एवं बौद्ध साहित्य पर विशेष आकर्षण:
o सम्यक प्रकाशन के स्टाल पर आदिवासी पत्र-पत्रिकाएं, ‘दलित दमन उत्पीड़न कब तक’ और ‘मैं बौद्ध नगरी मथुरा हूँ’ जैसी किताबें चर्चा में रहीं।
o संविधान प्रचार समिति के स्टाल पर ‘धर्म का विज्ञान और विज्ञान का धर्म’ तथा ‘बुद्ध की वाणी पाल कैरस की जुबानी’ जैसी वैचारिक पुस्तकें खूब पसंद की गईं।

• साहित्यिक परिचर्चा: प्रख्यात पत्रकार डॉ. मनीष शुक्ल के उपन्यास ‘मैं स्वयंसेवक’ और फिल्म समीक्षक श्रीधर अग्निहोत्री की पुस्तक ‘अनसुने सितारे’ पर एक परिचर्चा समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें माननीय विधायक अमिताभ बाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। परिचर्चा में डा सिधांशु राय वरिष्ठ भा जा पा नेता विनोद शुक्ला डा दिवाकर मिश्रा , अभिनेता – फ़िल्म निदेशक चंद्रभूषण , मेला आयोजक मनोज सिंह चंदेल ने भाग लिया ।

कानपुर येलो पेजेज के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में शिल्पायन बुक्स के संस्थापक उमेश शर्मा जी ने सभी का आभार प्रगट किया
• सांस्कृतिक संध्या – ‘दमा दम मस्त कलंदर’: कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शाम 2:30 बजे ‘दमा दम मस्त कलंदर – सूफियाना एवं रोमांटिक सुरों की संध्या’ का भव्य आयोजन किया गया। शालिनी स्कूल एंड कल्चरल सोसायटी के कलाकारों – आकाश शर्मा, विश्वनाथ, आकांक्षा, और अनुष्का ने सूफी, रोमांटिक और लाइव संगीत के फ्यूजन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कल के विशेष कार्यक्रम 17 नवंबर
11:00 – 12:00 बजे Meet the Author डॉ. हरमीत कौर
12:30 – 01:30 बजे साहित्यिक परिचर्चा एवं पोस्टर लॉन्च –
02:00 – 04:30 बजे कानपुर महिला साहित्यिक मंच –
05:00 – 06:00 बजे Muskuraeye Kanpur, Vision Kanpur 2047 श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव
06:30 – 09:00 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन अनीता अनुश्री

मेले के सहयोगी: Origins, Vijay Studio, Kanpur Metro, Kiran Foundation, City Essence, और Trade Mitra.
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: +91 9415080505 | kanpurbookfair@gmail.com

