बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की जबरदस्त भिड़ंत! ‘इरुमुडी’ ने ‘आवारापन 2’ को पछाड़ा, ‘टॉक्सिक’ की कमाई में गिरावट; जानें किसका कितना कलेक्शन

friday_box_office_Report__1788395306770_9b487e08-cf3e-4091-b640-6242592ecc53_1788395318506_e0de8cdd-78c3-4f95-be93-3327ba2de093_5a64e299-b894-4a5b-9c20-1d1f3ef5094c_47aa9fef-47ed-46cc-9e54-9d11dd65fa5e

मुंबई: सिनेमाघरों में इस समय कई बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। यश की ‘टॉक्सिक’, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ और सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की कोशिश में हैं। बुधवार के कारोबार में जहां ‘टॉक्सिक’ की रफ्तार धीमी रही, वहीं ‘इरुमुडी’ ने मजबूत पकड़ बनाए रखी। दूसरी तरफ ‘आवारापन 2’ और ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का कारोबार काफी नीचे आ गया है।

‘टॉक्सिक’ ने बुधवार को कमाए 5.10 करोड़

यश की ‘टॉक्सिक’ को लेकर रिलीज से पहले काफी चर्चा थी। फिल्म ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। फिल्म में यश के अभिनय की तारीफ हुई है, जबकि इसे नकारात्मक समीक्षाओं का भी सामना करना पड़ा है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को फिल्म ने भारत में 5.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ देश में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 234.70 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 322 करोड़ रुपये के सकल आंकड़े तक पहुंच गई है।

‘आवारापन 2’ की कमाई में बड़ी गिरावट

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने पहले सप्ताह में 113.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे सप्ताह में फिल्म की कमाई घटकर 30.75 करोड़ रुपये रह गई। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 20वें दिन फिल्म ने महज 0.45 लाख रुपये की कमाई की। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 149.35 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि दुनियाभर में फिल्म की कुल सकल कमाई 211.50 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। इसके साथ रिलीज हुई ‘बंटवारा 1947’ का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और फिल्म फ्लॉप रही।

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ भी बॉक्स ऑफिस पर सुस्त

सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ को सिनेमाघरों में दो सप्ताह पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने पहले सप्ताह में 81.60 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे सप्ताह का कारोबार 27.55 करोड़ रुपये रहा। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे बुधवार को फिल्म ने 0.59 लाख रुपये का कलेक्शन किया। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 118.09 करोड़ रुपये हो गई है। दुनियाभर में इसका कुल सकल कलेक्शन 200.59 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘इरुमुडी’ ने दूसरे हफ्ते में भी पकड़ी रफ्तार

रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह पूरा कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ शुरुआत की थी और पहले सप्ताह में कुल 92.15 करोड़ रुपये कमाए। अब फिल्म दूसरे सप्ताह में पहुंच चुकी है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, 13वें दिन ‘इरुमुडी’ ने 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 146.15 करोड़ रुपये हो गई है। दुनियाभर में इसका कुल सकल कलेक्शन 186.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

 

----------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र