यूपी-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा; जानें अपने शहर का मौसम
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर बारिश और तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं, पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात का खतरा बना रहेगा, जबकि पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर भूस्खलन की चेतावनी है।
निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में भी तेज हवाओं की स्थिति रहने की चेतावनी है। इसके अलावा तीन से अधिक राज्यों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है।
22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी राज्यों में आंधी के कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 30 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश के बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और गोरखपुर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और सतही हवाएं चलने की चेतावनी है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लखनऊ में 30 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट
बिहार के गया, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया और भागलपुर में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
झारखंड में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी
पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, पलामू, रांची और सरायकेला में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तराखंड में 2 अक्टूबर तक बारिश का खतरा
उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश में 30 सितंबर की रात से 2 अक्टूबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
मंडी, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश की चेतावनी
उधमपुर, पुलवामा, अनंतनाग, किश्तवाड़, बडगाम, गांदरबल और बारामूला में 30 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और तेज हवा
नादिया, दुर्गापुर, झारग्राम, हावड़ा, हुगली, पश्चिम मेदिनीपुर, मुर्शिदाबाद, अलीपुरद्वार और कोलकाता में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कोलकाता में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पंजाब में बारिश के साथ तेज हवाएं
संगरूर, होशियारपुर, कपूरथला, लुधियाना, अमृतसर, बरनाला और फरीदकोट में मध्यम बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं।
राजस्थान में 80 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार
राजस्थान के जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, सीकर, पाली और उदयपुर में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में बारिश और तूफान की संभावना
इंदौर, भोपाल, धार, विदिशा, कटनी, होशंगाबाद, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, मंदसौर, अशोकनगर, नीमच और आगर-मालवा में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का अलर्ट
मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, कोरबा, रायपुर और महासमुंद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। यहां करीब 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं।
ओडिशा में 65 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा
बलांगीर, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, भद्रक, मयूरभंज, बालासोर, पुरी और जाजपुर में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है।





