परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने फिटनेस व परमिट समाप्ति संबंधी नोटिस मोबाइल पर लिंक के माध्यम से भेजने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए है कि वाहनों के फिटनेस व परमिट समाप्ति संबंधी नोटिस वाहन स्वामियों को उनके मोबाइल फोन पर पीडीएफ फार्मेट में लिंक के माध्यम से प्रेषित किया जाय। उन्होंने कहा कि परिवहन कार्यालयों द्वारा ऐसे वाहनों को मैनुअल तरीके से नोटिस निर्गत की जाती है, जिसमें अत्यधिक समय लगने के साथ-साथ पंजीकृत डाक से नोटिस पते पर भेजने में धनराशि का व्यय भी होता है।
परिवहन मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में उक्त व्यवस्था एनआईसी के माध्यम से लागू किये जाने हेतु परिवहन आयुक्त ने अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) श्री अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है। इस समिति में श्रीमती सुनीता वर्मा, उप परिवहन आयुक्त/अपर परिवहन आयुक्त (आईटी) अतिरिक्त प्रभार, श्री प्रभात पाण्डेय, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), झांसी, श्री संजय नाथ झा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, मुख्यालय, श्री हिमांशु जैन, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्राविधिक), लखनऊ सदस्य होंगे। समिति 07 दिनों में अपनी आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है।

----------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र