चुनाव ड्यूटी करने वाले को मिलेगा एक महीने का अतिरिक्त वेतन
लखनऊ। शासन ने जारी किया आदेश 11 करोड़ 54 लाख रुपए इसमें खर्च होंगे। 2217 राज्य कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ।
चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों को एक महीने के मूल वेतन के बराबर अतिरिक्त मानदेय मिलेगा। प्रमुख सचिव निर्वाचन नवदीप रिणवा ने जारी किया आदेश। सभी 75 जिला निर्वाचन अधिकारियों को 1.2 लाख रुपए मिलेंगे, रिटर्निंग ऑफिसर को 60 हज़ार रुपए, सहायक रिटर्निग ऑफिसर को 50 हज़ार रुपए मिलेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में तैनात नियमित अफसरों, कर्मचारी को एक महीने का मूल वेतन मिलेगा।