टैगोर पुस्तकालय के नवीनीकरण का कार्य तेजी पर 

WhatsApp Image 2024-08-23 at 10.47.59 AM

लखनऊ| लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1920 में हुई थी। उस समय पुस्तकालय विश्वविद्यालय के कैनिंग कॉलेज (वर्तमान कला संकाय) से संचालित किया जाता था। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय में स्थित वर्तमान टैगोर पुस्तकालय का निर्माण 1937 में किया गया था। टैगोर पुस्तकालय लखनऊ शहर का सबसे बड़ा पुस्तकालय है और देश-विदेश में इसकी ख्याति फैली हुई है। समय-समय पर इसका नवीनीकरण होता रहा है।

वर्तमान में माननीय कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय के नेतृत्व और दिशा निर्देश से इसमें नवीनीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कुलपति जी लगभग प्रतिदिन समय समय पर टैगोर पुस्तकालय का निरीक्षण करते हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हैं। नवीनीकरण के साथ-साथ छात्रों से संबंधित सुविधाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है।