पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला बयान

untitled-2026-05-04t124700-1777879032

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। दोपहर तक जो चुनाव परिणाम के रुझान सामने आए हैं उसके मुताबिक, पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस की हालत खराब है। वहीं, अब बंगाल के चुनाव परिणाम पर ममता बनर्जी का पहला बयान सामने आ गया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि टीएमसी के कार्यकर्ता काउंटिंग सेंटर्स को न छोड़ें क्योंकि अभी सिर्फ 4 राउंड की गिनती हुई है। ममता बनर्जी ने दावा किया है कि आखिरी राउंड के बाद टीएमसी ही जीतेगी।

क्या बोलीं ममता बनर्जी?
भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- “काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार काउंटिग सेंटर छोड़कर न आएं। यह भाजपा का प्लान है, मैं कल से ही बोल रही हूं पहले उन्हें आगे दिखाया जाएगा। कई जगह उन्होंने काउंटिंग को बंद कर रखा है। कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं जहां कोई मेल नहीं है, सेंट्रल फोर्स के जरिए हर तरफ से TMC पर अत्याचार हो रहा है।”

सब गलत बताया जा रहा है- ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा- “SIR के जरिए उन्होंने वोट लूटने की कोशिश की और अब भी 100 से ज्यादा सीटों पर हम आगे हैं जिसे बताया नहीं जा रहा। सब गलत बताया जा रहा है। पूरी तरह चुनाव आयोग अपनी इच्छा से काम कर रहा है और उनके साथ सेंट्रल फोर्स भी है। सेंट्रल फोर्स के साथ पुलिस भी काम कर रही है। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को कहती हूं कि मन खराब करने की जरूरत नहीं है, आप सूर्यास्त के बाद जीतेंगे। 2-4 राउंड की गिनती हुई है, 14-18 राउंड तक गिनती होती है, हम जीतेंगे। किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है।”