Jio का दिवाली धमाका! 10 महीने के रिचार्ज पर 5 महीने की अतिरिक्त सर्विस, 100Mbps प्लान पर भी खास ऑफर

Untitled-1-copy-68
नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर रिलायंस जियो ने अपने JioHome ग्राहकों के लिए खास इंटरनेट ऑफर पेश किया है। इसके तहत ग्राहक 10 महीने का रिचार्ज कराकर कुल 15 महीने तक वाई-फाई सेवा का लाभ उठा सकते हैं। यानी कंपनी की ओर से पांच महीने की अतिरिक्त वैधता दी जा रही है। जियो ने इस ऑफर की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए साझा की है। खास बात यह है कि इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से एक मिस्ड कॉल देनी होगी।

10 महीने के रिचार्ज पर मिलेगी 15 महीने की वैधता

जियो के इस त्योहारी ऑफर में ग्राहकों को 10 महीने की वैधता वाले रिचार्ज पर कुल 15 महीने तक सेवा मिलेगी। इसका मतलब है कि 10 महीने का भुगतान करने के बाद पांच महीने की अतिरिक्त इंटरनेट सेवा का लाभ उठाया जा सकेगा। इससे ग्राहकों को लंबे समय तक कनेक्शन चालू रखने के लिए बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मिस्ड कॉल देकर ऐसे ले सकते हैं ऑफर का लाभ

JioHome ग्राहक इस ऑफर का लाभ लेने के लिए अपने कनेक्शन से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर से 8219582195 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इसके बाद जियो की ओर से संबंधित नंबर पर पुष्टि का संदेश भेजा जाएगा। कंपनी की ओर से बताई गई प्रक्रिया पूरी करने के बाद ग्राहक अतिरिक्त पांच महीने की वाई-फाई सेवा का लाभ ले सकेंगे।

2 महीने के प्लान पर 1 महीने की अतिरिक्त वैधता

जियो ने JioHome ग्राहकों के लिए एक दूसरा दिवाली ऑफर भी पेश किया है। इसके तहत दो महीने का प्लान लेने पर एक महीने की अतिरिक्त वैधता मिलेगी। इस प्लान में 100Mbps की इंटरनेट स्पीड उपलब्ध कराई जा रही है। इसकी कीमत 2,122 रुपये रखी गई है।

इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहक जियो की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जा सकते हैं। वहां दिए गए ‘Claim Now’ विकल्प पर क्लिक करके ऑफर का लाभ लेने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

 

----------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र