‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 3 दिन में 176.50 करोड़ की कमाई; अजय देवगन की टॉप फिल्मों को दी टक्कर

Untitled-1-copy-53

मुंबई: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था। एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई के बाद फिल्म ने सिनेमाघरों में भी जोरदार शुरुआत की। गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई। पहले दिन फिल्म ने 62 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया। दूसरे दिन कमाई में कुछ गिरावट आई, लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ ली। महज तीन दिनों में फिल्म वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है।

ओपनिंग वीकेंड में 176.50 करोड़ का नेट कलेक्शन

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 80 करोड़ रुपये रही। दूसरे दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इस तरह फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 176.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 211.80 करोड़ रुपये रहा। वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म ने 272.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

अजय देवगन की टॉप फिल्मों को दे रही चुनौती

अजय देवगन की सबसे ज्यादा ग्रॉस कमाई करने वाली फिल्मों में ‘सिंघम अगेन’ 402.26 करोड़ रुपये के साथ पहले नंबर पर है। इसके बाद ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ का नंबर आता है, जिसने 364.81 करोड़ रुपये कमाए थे।

अब ‘दृश्यम 3’ भी अजय देवगन की टॉप फिल्मों में शामिल होने की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। फिल्म महज तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है।

तीसरे दिन ‘सिंघम अगेन’ से काफी आगे निकली फिल्म

तीसरे दिन के कलेक्शन के मामले में भी ‘दृश्यम 3’ ने ‘सिंघम अगेन’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज के तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

एक बार फिर विजय सलगांवकर बने अजय देवगन

‘दृश्यम 3’ ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ तब्बू, श्रेया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर और मृणाल जाधव ने अपनी-अपनी भूमिकाओं में वापसी की है।

वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी इस भाग से जुड़े हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद अब सबकी नजर इसके सोमवार के कलेक्शन पर टिकी है।

 

----------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र