अजय देवगन ने कपिल शर्मा के गोवा-फेनी वाले मजाक का दिया मजेदार जवाब, बोले- ‘तेरी जिंदगी में फेनी ने पहले ही बहुत गड़बड़ की है’

5-18-e1790574600498

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुलाकात एक बार फिर हंसी-मजाक से भरपूर रही। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। शो के दौरान कपिल शर्मा ने अजय की फिल्मों और गोवा के बीच कनेक्शन को लेकर मजेदार सवाल किया। हालांकि, गोवा की फेनी को लेकर कपिल का मजाक उस समय उन पर ही भारी पड़ गया, जब अजय देवगन ने अपने अंदाज में उन्हें जवाब दे दिया।

गोवा से अजय देवगन की फिल्मों का खास कनेक्शन

अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ की ज्यादातर शूटिंग गोवा में हुई है। इससे पहले फिल्म के पिछले सभी भागों की शूटिंग भी बड़े स्तर पर गोवा में की गई थी। फिल्म की कहानी का बैकड्रॉप भी गोवा ही है।

कपिल शर्मा ने बातचीत के दौरान अजय की फिल्मों और गोवा के बीच बार-बार नजर आने वाले कनेक्शन का जिक्र किया। उन्होंने ‘गोलमाल’, ‘सिंघम’ और ‘दृश्यम’ जैसी अजय देवगन की चर्चित फिल्मों का नाम लेते हुए बताया कि इन फिल्मों की शूटिंग गोवा में हुई है। इतना ही नहीं, अजय ने अपनी आगामी फिल्म का ट्रेलर भी गोवा में ही लॉन्च किया था।

फेनी और पोमफ्रेट को लेकर कपिल ने खींची टांग

कपिल ने मजाकिया अंदाज में अजय से पूछा कि आखिर उन्हें गोवा इतना पसंद क्यों है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अजय को गोवा की खूबसूरती पसंद है या फिर वहां की मशहूर फेनी उन्हें बार-बार गोवा खींचकर ले जाती है।

कपिल ने गोवा की फेनी के साथ पोमफ्रेट मछली का भी जिक्र किया। उन्होंने मजाक में पूछा कि क्या गोवा में फेनी कहीं और से बेहतर मिलती है या फिर पोमफ्रेट मछली सस्ती होने की वजह से अजय वहां शूटिंग करना पसंद करते हैं। कपिल ने यह भी कहा कि यह सवाल उनका व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि लोगों के मन में उठने वाली जिज्ञासा है।

अजय ने कहा- मैं फेनी नहीं पीता

अजय देवगन ने कपिल के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गोवा उन्हें बेहद सुकून देने वाली जगह लगता है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह फेनी नहीं पीते हैं।

अजय का जवाब सुनने के बाद कपिल ने मजाक को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अगर अजय खुद फेनी नहीं पीते तो वह किसी दूसरे व्यक्ति के लिए गोवा से फेनी ला सकते हैं।

अजय ने एक लाइन में कर दिया पलटवार

कपिल की इस बात पर अजय देवगन ने तुरंत पलटवार किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “तेरी जिंदगी में फेनी ने बहुत गड़बड़ की है पहले ही, याद रखना।”

अजय का यह जवाब सुनकर शो में माहौल और भी मजेदार हो गया। कपिल जिस गोवा और फेनी को लेकर अजय की टांग खींच रहे थे, उसी मुद्दे पर अभिनेता ने पलटवार करते हुए मजाक का रुख अपनी ओर कर लिया।

अर्चना पूरण सिंह ने भी कपिल की खिंचाई की

शो की जज अर्चना पूरण सिंह भी इस बातचीत में शामिल हुईं। उन्होंने अजय देवगन का साथ देते हुए कपिल शर्मा की चुटकी ली। अर्चना ने कहा कि कपिल को अगर कोई चीज मुफ्त में मिल जाए, तो वह उसे पी लेते हैं। उनकी इस टिप्पणी के बाद गोवा, फेनी और अजय-कपिल की नोकझोंक का सिलसिला और भी मजेदार हो गया।

 

----------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र