सरकारी कर्मचारियों के DA में 2% की बढ़ोतरी, जनवरी से मिलेगा फायदा; एरियर का भी होगा भुगतान

DA_hike_july_2026_1782896296501_1782896301275_28a648d0-4ef1-480c-a83b-bbd556008440_1786941173899_bbbbef14-8e7c-4df2-99d9-5f92217d19f3

गंगटोक: सिक्किम सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते यानी डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमंग ने शनिवार को कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ाने की घोषणा की। बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। ऐसे में कर्मचारियों को आने वाली सैलरी में बढ़े हुए डीए के साथ एरियर का लाभ भी मिल सकता है।

दशैं से पहले मिलेगा एरियर

गंगटोक में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमंग ने कहा कि कर्मचारियों को डीए का एरियर दशैं 2026 से पहले दे दिया जाएगा। राज्य में यह त्योहार 11 से 21 अक्टूबर के बीच मनाया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि कर्मचारियों को सितंबर की सैलरी के साथ ही एरियर का भुगतान किया जा सकता है।

केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 60% पहुंचा

केंद्र सरकार साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत में बढ़ोतरी करती है। आखिरी बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद यह 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया।

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में आम तौर पर जनवरी और जुलाई से बढ़ोतरी लागू होती है। जनवरी 2026 के डीए का ऐलान किया जा चुका है, जबकि जुलाई 2026 के डीए की घोषणा अभी बाकी है। सरकार की ओर से जुलाई के डीए का ऐलान दिवाली के आसपास किए जाने की संभावना जताई गई है।

भारतीय रेलवे ने भी अपने कर्मचारियों के डीए और डीआर में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

पश्चिम बंगाल में डीए 20% बढ़ा

पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके बाद कर्मचारियों का डीए बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है। राज्य के कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ अक्टूबर से मिलने की बात कही गई है।

इन राज्यों में भी डीए में बढ़ोतरी

अरुणाचल प्रदेश, असम, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वहीं बिहार सरकार ने सातवें वित्त आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। बिहार में छठे वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

 

----------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र