Redmi Note 17 Series Launch Tomorrow: 7-इंच डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आएंगे दो नए 5G स्मार्टफोन
नई दिल्ली: रेडमी अपनी लोकप्रिय नोट सीरीज का विस्तार करते हुए 14 जुलाई को दो नए 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro को बाजार में पेश करेगी। लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोनों के कई संभावित फीचर्स सामने आए हैं, जिनमें बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स शामिल हैं।
कंपनी ने लॉन्च से पहले कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि भी की है, जबकि अन्य फीचर्स लीक रिपोर्ट्स के जरिए सामने आए हैं।
Redmi Note 17 में मिल सकते हैं ये फीचर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi Note 17 में स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में 7 इंच की 1080p Samsung E4 Pro डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसकी ब्राइटनेस 1200 से 1800 निट्स के बीच हो सकती है।
फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा शॉर्ट-फोकस ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP65 रेटिंग और प्लास्टिक फ्रेम मिलने की भी संभावना है।
Redmi Note 17 Pro में होंगे ज्यादा प्रीमियम फीचर्स
लीक जानकारी के मुताबिक Redmi Note 17 Pro में स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें 6.83 इंच का 1.5K फ्लैट डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक हो सकती है।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की बैटरी हो सकती है। फोन में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
कैमरे की बात करें तो इसमें भी 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की संभावना है।
ड्यूरेबिलिटी पर भी रहेगा खास फोकस
रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi Note 17 Pro में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिल सकती है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा। वहीं, स्टैंडर्ड Redmi Note 17 में IP65 रेटिंग मिलने की संभावना जताई गई है।
हालांकि, दोनों स्मार्टफोनों की कीमत, उपलब्धता और सभी आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कंपनी लॉन्च इवेंट के दौरान करेगी।





