1200 करोड़ी फिल्म में दिखेगा रणबीर कपूर का अनदेखा अवतार, 6 दिन बाद गूंजेगा राम का नाम, होगा ग्रैंड रिवील

ram-ramayana-1774593814

‘रामायण’ 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है, जिसे एक भव्य सिनेमाई स्पेक्टेकल के रूप में ग्लोबल स्तर पर बनाया जा रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही यह दो भागों में आने वाली महाकाव्य फिल्म दुनिया भर के बेहतरीन क्रिएटिव टैलेंट को साथ लेकर एक ऐतिहासिक सिनेमाई इवेंट बनने की तैयारी में है। इसी उत्साह को और बढ़ाते हुए प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने 27 मार्च को मनाई जा रही राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद पर्सनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने रामायण के इस सफर के पीछे की कहानी बताई और साथ ही एक बड़ा अपडेट भी रिवील किया।

मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट
पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘शुभ राम नवमी, यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है, और जो भी कदम हम उठा रहे हैं, वह पूरी जिम्मेदारी, श्रद्धा और समर्पण के साथ उठाया गया है, ताकि हमारी अपनी रामायण को उसकी सच्ची भावना और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से जीवंत किया जा सके। हम अगली झलक ‘राम’ को 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शेयर करने के लिए उत्सुक हैं, जहां हम अपने कई सालों की मेहनत को एक भव्य वर्ल्ड रिवील के जरिए फैंस के साथ साझा करेंगे और इस खास पल को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट करेंगे। आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद। नमित मल्होत्रा।’

यहां देखें पोस्ट

वायरल हुआ था फर्स्ट लुक
करीब 5000 साल पहले की पृष्ठभूमि पर आधारित और अरबों लोगों द्वारा पूजनीय रामायण सिर्फ एक मिथक नहीं, बल्कि एक शाश्वत धरोहर है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों के दिलों में गूंजती रही है। फिल्म के फर्स्ट लुक ने दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह पैदा किया, जिसमें भारत के कई शहरों में लॉन्च और टाइम्स स्क्वायर पर इसकी भव्य झलक ने इसके बड़े पैमाने और महत्वाकांक्षा को दिखाया। इसी रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए आने वाला रिवील सिर्फ एक अनाउंसमेंट नहीं, बल्कि भगवान राम के नाम एक ग्लोबल फैन सेलिब्रेशन के रूप में पेश किया जा रहा है, जो दुनिया भर के दर्शकों को एक साथ जोड़ेगा।

चुना गया है खास दिन
इसे और खास बनाता है इसका विजन, जो पारंपरिक कहानी से आगे जाकर अत्याधुनिक तकनीक और इमर्सिव स्टोरीटेलिंग का मेल करता है, ताकि एक ऐसा अनुभव तैयार किया जा सके जो देखने में शानदार हो और भावनात्मक रूप से भी गहराई से जुड़ने वाला हो। जहां रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, साई पल्लवी सीता के किरदार में होंगी, रॉकिंग स्टार यश दमदार रावण के रूप में दिखेंगे, सनी देओल शक्तिशाली हनुमान बनेंगे और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे, वहीं रामायण एक ऐसी फिल्म बनती जा रही है जो पीढ़ियों में एक बार आने वाला ग्लोबल स्पेक्टेकल साबित हो सकती है, और अब सबकी नजरें हनुमान जयंती पर ‘राम’ के अनावरण पर टिकी हैं।

कब रिलीज होंगे दोनों पार्ट
नितेश तिवारी के निर्देशन में और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा 8 बार ऑस्कर जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर बनाई जा रही ‘रामायण’ को एक पाथब्रेकिंग सिनेमाई स्पेक्टेकल के रूप में देखा जा रहा है। यह दो भागों में आने वाली फिल्म दुनियाभर में IMAX पर रिलीज होगी, जिसमें पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा।