‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 100 करोड़ पार कर रचा इतिहास, रणवीर सिंह ने तोड़ा रिकॉर्ड

download (3)

19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया है। रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और देशभर के सिनेमाघरों में शो हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म ने पहले ही दिन ऐसी कमाई की है, जिसने हिंदी सिनेमा के इतिहास में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

ओपनिंग डे पर 100 करोड़ पार, बना नया इतिहास

रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने संकेत दे दिया था कि यह फिल्म बड़ा धमाका करने वाली है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर द रिवेंज ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। यह पहली बार है जब किसी बॉलीवुड फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

इससे पहले जवान 75 करोड़ की ओपनिंग के साथ टॉप पर थी, लेकिन अब धुरंधर 2 ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

पेड प्रीव्यू ने भी बढ़ाई रफ्तार

फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई में पेड प्रीव्यू शोज का भी बड़ा योगदान रहा है। 18 मार्च की शाम से शुरू हुए इन प्रीव्यू शोज के जरिए फिल्म ने अकेले 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।

कलेक्शन का पूरा गणित

पेड प्रीव्यू से फिल्म ने करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि ओपनिंग डे पर यह आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया। इस तरह पहले दिन का कुल नेट कलेक्शन लगभग 143 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है, जो इसे ऐतिहासिक बनाता है।

रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

धुरंधर द रिवेंज रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। फिल्म में उन्होंने हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह गिल जैसे दमदार किरदार निभाए हैं, जिन्हें दर्शकों और सोशल मीडिया पर जबरदस्त सराहना मिल रही है।