मैदान पर तूफान, दिल में मातम: ईशान किशन की वीरता ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन बनाया

sangarh-39

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ईशान किशन ने जो प्रदर्शन किया, उसे देखकर हर क्रिकेट प्रेमी दंग रह गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में ईशान ने महज 25 गेंदों में 54 रन बनाकर टीम इंडिया को जबरदस्त शुरुआत दी, लेकिन इस तूफानी पारी के पीछे छिपा दर्द किसी को अंदाजा नहीं था।

व्यक्तिगत दुख के बीच मैदान पर अद्भुत प्रदर्शन

दरअसल, फाइनल से ठीक 24 घंटे पहले ईशान की कजिन बहन और उनके पति एक सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुके थे। हादसे की खबर मिलने के बाद उनके पिता अहमदाबाद नहीं पहुंच सके और तुरंत सिलीगुड़ी रवाना हो गए। इस गहरे व्यक्तिगत दुख के बावजूद ईशान ने देश की उम्मीद और टीम इंडिया का नाम सबसे ऊपर रखा।

मैच में शानदार योगदान

मैच के दौरान ईशान ने बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी कमाल किया और 3 शानदार कैच लपके। उनकी पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ईशान की वजह से टीम इंडिया 255 रन तक पहुंची। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 9 मैच खेलकर 317 रन बनाए, जिसमें 33 चौके और 18 छक्के शामिल हैं। उनकी औसत 35.22 रही और स्ट्राइक रेट 193.29 तक पहुंचा।

इमोशनल पोस्ट-मैच प्रतिक्रिया

मैच के बाद ईशान इमोशनल नजर आए और कहा, “गेम से पहले मैंने अपनी कजिन बहन को खो दिया। यह जीत उसके नाम डेडिकेट करता हूं। हार्दिक भाई ने कहा कि टीम को आगे रखो और मैं वही किया।” उन्होंने यह जीत विमेंस डे के अवसर पर और भी खास बताया।

देश ने सलाम किया ईशान की वीरता को

ईशान की वीरता और आत्म-त्याग ने पूरे देश को रोमांचित कर दिया। जहां घर में मातम छाया था, वहीं मैदान पर उन्होंने तूफानी अंदाज में टीम इंडिया को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप दिलाकर इतिहास रच दिया। उनका यह प्रदर्शन न केवल क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रेरणा है, बल्कि टीम इंडिया की जीत की कहानी में भी यादगार रहेगा।

----------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र