RBI Assistant Vacancy 2026: आरबीआई ने 650 पदों के लिए भर्ती शुरू, ग्रेजुएट युवा अब कर सकते हैं आवेदन
नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। Reserve Bank of India ने असिस्टेंट के 650 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 8 मार्च 2026 तक चलेगी। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026
- फॉर्म में सुधार की तिथियां: बाद में घोषित की जाएंगी
- प्रिलिमिनरी परीक्षा संभावित तिथि: 11 अप्रैल 2026
- मेंस परीक्षा संभावित तिथि: 7 जून 2026
पात्रता और योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पूरा किया होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर काम करने की बेसिक जानकारी होना आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच रखी गई है। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 फरवरी 1998 और 1 फरवरी 2006 के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार आयु सीमा में छूट लागू होगी।
एप्लीकेशन फीस
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये निर्धारित है। एससी, एसटी और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए केवल 50 रुपये शुल्क लगेगा।

भर्ती विवरण
इस भर्ती के तहत देश भर के विभिन्न राज्यों में कुल 650 पद भरे जाएंगे। इनमें से जनरल के लिए 346, ईडब्ल्यूएस के लिए 58, ओबीसी के लिए 99, एससी के लिए 110 और एसटी के लिए 37 पद आरक्षित हैं। भर्ती प्रक्रिया और विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

