दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से अब तक 78 मौतें, प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे राष्ट्रपति

Untitled-1-copy-274

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका (South African) के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा (Cyril Ramaphosa) शुक्रवार को देश के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के उन इलाकों का दौरा करेंगे, जहां हाल की विनाशकारी बाढ़ (Devastating Floods) में अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य चौथे दिन भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है।

राष्ट्रपति रामाफोसा पूर्वी केप प्रांत के म्थाथा शहर जाएंगे, जहां मंगलवार की सुबह बाढ़ ने सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया। रामाफोसा की यह यात्रा उस समय हो रही है, जब आपदा के शुरुआत में प्रशासन की प्रतिक्रिया को लेकर आलोचना हो रही है। अत्यधिक खराब मौसम को आपदा का कारण माना जा रहा है। तीव्र बारिश, तेज हवाएं और कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हुई। मौसम विभाग ने पिछले हफ्ते ही खराम मौसम की चेतावनी दी थी।

----------------------------------------------------------------------------------------------