उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली का तोहफा देंगे सीएम योगी, 1.89 करोड़ परिवारों के खातों में आएगी सब्सिडी

yogi_0_2_3
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 3 नवंबर को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दिवाली का उपहार देने जा रहे हैं। राजधानी स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि लाभार्थियों के आधार प्रमाणित बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित करेंगे। इस योजना के तहत प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रतीकात्मक रूप से लाभार्थियों को चेक प्रदान कर सब्सिडी हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद वह प्रदेशवासियों को संबोधित भी करेंगे। इस पहल के जरिए उज्ज्वला योजना के लाभार्थी परिवारों को दीपावली के अवसर पर आर्थिक राहत देने की तैयारी है।

लोकभवन में आयोजित होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शामिल होंगे। इसके अलावा खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय और राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पात्र उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि भेजी जाएगी। सरकार की ओर से इस राशि का सीधा हस्तांतरण आधार प्रमाणित बैंक खातों के माध्यम से किया जाएगा।

----------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र