पीईटी 2026 की उत्तर कुंजी जारी, अभ्यर्थियों को 8 नवंबर तक मिलेगा जवाब मिलाने का मौका

3A_4
लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजियां जारी कर दी हैं। आयोग ने 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित लिखित परीक्षा के सभी मास्टर सेट की तिथि और पालीवार उत्तर कुंजियां अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। अभ्यर्थी 8 नवंबर 2026 तक इन्हें देख सकेंगे। इस कदम से परीक्षार्थियों को अपने उत्तरों का मिलान करने और संभावित परिणाम का आकलन करने का अवसर मिलेगा।

आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पीईटी-2026 की परीक्षा प्रदेश के 60 जनपदों में आयोजित की गई थी। परीक्षा तीन अलग-अलग तारीखों पर हुई और प्रत्येक दिन दो पालियों में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अब आयोग ने सभी छह पालियों की प्रोविजनल उत्तर कुंजियां उपलब्ध करा दी हैं।

तीनों तारीखों की छह पालियों की उत्तर कुंजी उपलब्ध

यूपीएसएसएससी ने 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को हुई परीक्षा की प्रथम और द्वितीय पाली के लिए अलग-अलग उत्तर कुंजियां जारी की हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा की तारीख और पाली के अनुसार संबंधित मास्टर सेट की उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

आयोग के अनुसार, ये उत्तर कुंजियां 8 नवंबर 2026 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने प्रश्नपत्र के उत्तरों का मिलान कर लेना चाहिए। इससे उन्हें परीक्षा में अपने संभावित प्रदर्शन का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।

परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी पालियों की प्रोविजनल उत्तर कुंजियां सार्वजनिक करना भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित जानकारी सीधे उपलब्ध होती है और वे अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं।

योगी सरकार की ओर से प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराने के साथ परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। पीईटी-2026 की पालीवार उत्तर कुंजियों का निर्धारित समयसीमा में जारी होना इसी दिशा में एक और पहल है।

----------------------------------------------------------------------------------------------

एक नज़र