Vivo X300s गीकबेंच पर हुआ लीक: Dimensity 9500 चिपसेट और 16GB RAM के साथ फुल फ्लैगशिप फीचर्स सामने
Vivo ने अपनी X300 सीरीज में जल्द ही Vivo X300s और Vivo X300 Ultra लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। ये स्मार्टफोन 30 मार्च को चीन में एंट्री लेंगे। लॉन्च से पहले ही Vivo X300s 3C सर्टिफिकेशन और अब गीकबेंच (Geekbench) पर स्पॉट हो चुका है, जिससे डिवाइस के प्रमुख फीचर्स की झलक मिली है।
Geekbench लिस्टिंग और चिपसेट
Geekbench डेटाबेस के अनुसार, Vivo X300s ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,310 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,141 अंक हासिल किए हैं। हालांकि लिस्टिंग में चिपसेट का नाम स्पष्ट नहीं किया गया, लेकिन CPU और GPU की डिटेल्स से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि डिवाइस में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा, डिवाइस में 16GB तक की RAM और Android 16 का सपोर्ट देखने को मिलेगा।
स्टोरेज और कॉन्फिग्रेशन
रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo X300s कई स्टोरेज और RAM वैरिएंट में आएगा। इनमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB विकल्प शामिल हो सकते हैं। कलर ऑप्शन में ग्रीन, पर्पल, व्हाइट और ब्लैक शामिल होंगे।
डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स
Vivo X300s में 6.78-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा और रियर में 200MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलने की संभावना है।
बैटरी और चार्जिंग
डिवाइस में 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही X300s में बाईपास चार्जिंग, बड़ा हीट डिसिपेशन यूनिट, डुअल स्पीकर, X-एक्सिस लीनियर मोटर, USB-C Gen 3.2 पोर्ट और IP68/69-रेटेड बॉडी जैसी खूबियां भी शामिल हो सकती हैं।
कौन यूजर्स के लिए सही रहेगा Vivo X300s
Vivo X300s उन यूजर्स के लिए ऑप्शन बन सकता है जो कैमरा, परफॉरमेंस और बैटरी तीनों में टॉप-लेवल स्मार्टफोन चाहते हैं। Dimensity 9500 चिपसेट और 16GB RAM के साथ यह हैंवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग में भी शानदार अनुभव देगा। बड़ी बैटरी के कारण दिनभर इस्तेमाल करने वालों के लिए बार-बार चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।



