संचारी रोगों के खात्मे को निरंतर अभियान व रैलीयों में बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता निभा रहा उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन

WhatsApp Image 2024-09-26 at 10.18.08 AM

लखनऊ।उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लगातार संचारी रोगों पर नियंत्रण पाकर इनके खात्मे के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को गति प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किये जा रहे हैं।जिस क्रम में आज ज़ोन 08 में चल रहे अभियान में प्रतिभाग कर समाज व आम जन की सुरक्षा के द्रष्टिगत अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया गया।आज के अभियान में विशेष रूप से जोनल क्षेत्र के अंतर्गत सड़क, गलियों की साफ सफाई, नाले व नालियों की साफ सफाई और कोल्ड फॉगिंग इत्यादि गतिविधियों को सुनिश्चित किया गया।साथ ही स्थानीय लोगों को संचारी रोगों व अन्य के बारे में जागरूक करने के उद्देश्यों से पम्पलेट भी वितरित किये गए।

उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती अम्बी बिष्ट व महामंत्री सुश्री अंदलीब जेहरा अपने तमाम साथियो के साथ निरंतर प्रत्येक जोनो मे चल रहे संचारी रोग रोकथाम अभियान व पब्लिक अवेयरनेस रैली में सहभागिता की जा रही है।”लखनऊ को स्वच्छ बनाना है महिलाओं ने भी यह ठाना है” इसी लक्ष्य के साथ संचारी रोगों से बचाव हेतु महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा हाथ मे झाड़ू लेकर साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं को सुदृण बनाए जाने का प्रयास निरंतर नियमित रूप से किया जा रहा है।आज नगर में पूरे शहर से टैक्स वसूलने वाली महिला के हाथ मे झाड़ू देख लोग भी साफ सफाई के दृष्टिगत प्रेरित हो रहे है।मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्रीमती अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में आज इंदिरा नगर जोन 8 में वृहद अभियान चलाया गया।

“स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान “के तहत महिला कर्मचारियों ने भी अभियान को सफल बनाने का जिम्मा उठाया है।अभियान का नेतृत्व करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि हम महिलाएं स्वयं साफ सफाई कर रहे हैं और रैली के माध्यम से जागरूकता का प्रसार कर जनता को प्रेरित करने का कार्य भी कर रहे हैं।जिससे कि आम जन को साफ सफाई के प्रति जागरूक कर उनको संचारी रोगों की रोकथाम के बारे में अवगत कराया जा सके और सुरक्षा प्रदान की जा सके।

उक्त रैली कार्यक्रम में आज जोनल 08 के जोनल अधिकारी श्री अजीत राय सहित समस्त एसएफआई श्रीमती आकांछा गोस्वामी, श्री सुमित मिश्रा, मो. नईम एवं श्री वीरभद्र के साथ ही समस्त सुपरवाइजर व महिला कर्मचारी और महिला संगठन की पदाधिकारी इत्यादि लोग मौजूद रहे।