उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हॉकी खिलाड़ियों की की सराहना

WhatsApp Image 2024-09-01 at 10.38.23 AM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के सामूहिक प्रतिनिधित्व को रेखांकित करते हुए सभी राज्यों के हॉकी खिलाड़ियों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने १४ वीं हॉकी इंडिया कांग्रेस की पूर्व संध्या पर अपने आधिकारिक आवास पर हॉकी इंडिया के अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अधिकारियों का स्वागत किया और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मेजबानी के महत्व पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से एक शीर्ष पायदान की राष्ट्रीय हॉकी टीम तैयार करने का आग्रह किया जो वैश्विक मानकों को पूरा करती हो। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनेपन और प्रतिबद्धता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने पर जोर दिया। इसके अलावा, आदित्यनाथ ने अधिकारियों को खेल का समर्थन करने के लिए राज्य सरकार की तत्परता का आश्वासन दिया। उन्होंने विभिन्न जिलों में हॉकी स्टेडियम बनाने की संभावना तलाशने के लिए हॉकी इंडिया और राज्य के खेल विभाग के बीच सहयोग का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने मेजर ध्यानचंद की विरासत का हवाला देते हुए हॉकी में उत्तर प्रदेश के समृद्ध इतिहास को भी स्वीकार किया| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस चैंपियनशिप में 6 टीमें एक सप्ताह तक मैच खेलेंगी। यह खिलाड़ियों के लिए नया अनुभव और अवसर है क्योंकि पहले यह सुविधाएं नहीं थी। इससे कभी-कभी लगता था कि राष्ट्रीय खेल अपने ही घर में उपेक्षित है, लेकिन अब उपेक्षा नहीं बल्कि नये जोश और भरोसे के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दो ओलंपिक टोक्यो और पेरिस में भारतीय हॉकी टीम ने अपना परचम लहाराया है। इसमें दोनों बार भारतीय टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी ललित उपाध्याय को पिछली बार ही यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर तैनाती दी गई थी। वहीं इस बार ओलंपिक में अपना शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राजकुमार पाल को भी डिप्टी एसपी बनाने जा रहे हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में खेल को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए। पीएम मोदी की इस पहल से खेल को लेकर जो पहले लोगों में नकारात्मकता का भाव था, वह आज सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ रही है। इसे आगे बढ़ाने में निजी खेल अकादमी की बड़ी भूमिका है। ऐसे में इसे आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने खेल पॉलिसी बनायी हुई है। इसके तहत ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड, वर्ल्ड चैंपियनशिप आदि में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से सरकारी सेवा में स्थान दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें खेल में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ खेलों को अडॉप्ट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों अलग-अलग सेवा में सरकारी नौकरी दे चुकी है। सरकार इसे आगे भी जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि यह दुर्लभ संजोग है, जो उत्तर प्रदेश में जूनियर हॉकी चैंपियनशिप, उत्तर प्रदेश लीग क्रिकेट और सोमवार से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में फुटबॉल मैच शुरू होने जा रहा है। यह खेल के प्रति हमार नया सकारात्मक दृष्टिकोण है, जो युवाओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के हर गांव में खेल का मैदान बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। प्रदेश के हजारों गांवों में खेल के मैदान बन चुके हैं।

वहीं 825 विकासखंडों में मिनी स्टेडियम और हर जनपद में खेल स्टेडियम बनाएंगे। वहीं अलग-अलग खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए अब तक युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को 65000 से अधिक स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करायी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हॉकी खिलाड़ी राजू पाल गाजीपुर के जिस अकादमी से निकले हैं वह एक निजी अकादमी है। यहां खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से पिछले वर्ष 5 करोड़ रुपये की सहायता धनराशि दी गयी है। प्रदेश में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनायी जा रही है। वहीं केडी सिंह बाबू के पैतृक आवास को नीलाम होने से सरकार ने बचाया है, जो सरकार के खेल प्रोत्साहन को दर्शाती है। वहीं पर सरकार की ओर से केडी सिंह बाबू के स्मारक और म्यूजियम बनाने की तैयारी चल रही है। इस अवसर पर इंडिया हॉकी के महासचिव भोला नाथ सिंह, अध्यक्ष दिलीप टिर्की आदि उपस्थित थे। कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन, कार्यकारी निदेशक कमांडर आरके श्रीवास्तव, भारतीय हॉकी टीम के चयन समिति के चैयरमैन डॉ. आरपी सिंह आदि उपस्थित थे।