UP Weather: उतर-चढ़ रहा पारा! 31 अक्टूबर तक छाएंगे बादल, एक नवंबर से बढ़ेगा कोहरा और धुंध

Weather_Update_15_November_IMD_R

यूपी में मौसम हर दिन के हिसाब से तेजी से बदल रहा है। एक दिन तेज धूप से गर्मी तो दूसरे ही दिन खराब मौसम। पारा पिछले कुछ-दिनों से उतर-चढ़ रहा है। रविवार को 32.6 डिग्री, सोमवार को 26 डिग्री सेल्सियस। यानि 6.6 डिग्री की गिरावट। इसी तरह मंगलवार को 21.4 डिग्री तापमान और 4.6 डिग्री की गिरावट। दो दिनों में करीब 11 डिग्री की गिरावट आई। जबकि बुधवार को पारा फिर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया है। करीब 8 डिग्री की फिर बढ़ोतरी हुई है। यही सेहत के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है।

यूपी के कई इलाकों में मोंथा चक्रवात के कारण आए बदलाव के दौरान अभी तक तीन दिनों में करीब 11 डिग्री सेल्सियस तापमान का उतार-चढ़ाव हो चुका है। यह आगे भी जारी रहेगा। डाक्टरों के मुताबिक मौसम बदलने और तापमान के गिरने-उठने के दौरान शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बहुत जूझना पड़ता है। लेकिन, कई तरह की दिक्कतें भी झेलनी पड़ती हैं।

ये भी पढ़ें:इरफान से आजम बोले- मेरी तरह से तू भी लुटा है बहार में; भावुक होकर गले लगाया
मसलन, सांस संबंधी बीमारियां होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। सर्दी-जुकाम से हुई शुरुआत बाद में सांस की परेशानियां खड़ी कर देती है। हृदय संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। तापमान से जूझने के दौरान हड्डियों और मांसपेशियों के साथ सिरदर्द भी आम बात है। अधिक दिनों तक ऐसी दिक्कतें रहने के बाद चिड़चिड़ापन और चिंता के साथ अवसाद भी घेर सकता है।

31 तक बादल, एक से कोहरा और धुंध
अब यूपी के मौसम में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक मोंथा के कारण 31 अक्तूबर तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 24 घंटे में एक या दो बार कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। एक नवंबर से दोपहर में आसमान साफ रहेगा। सुबह और शाम धुंध या हल्का कोहरा छाने के संकेत हैं। यह सिलसिला चार नवंबर तक चल सकता है।

फिर 28 डिग्री हुआ दिन का तापमान
32 से 21 डिग्री तक गिरने के बाद बुधवार को धूप खिलने पर अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। यानि इसमें मंगलवार की अपेक्षा करीब 7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक होकर 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 92 रहा।