इस करोड़पति YouTuber ने दुनिया के सामने Live Podcast में दिया Wife को तलाक, प्रेग्नेंसी में दिया था धोखा
Rajab Butt YouTuber Divorce Podcast Viral : अपनी आलीशान जीवनशैली के लिए मशहूर पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब बट्ट ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक ऐसा चौंकाने वाला फैसला लिया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान रजब ने अपनी पत्नी ईमान से तलाक का ऐलान कर सबको सन्न कर दिया। रजब ने साफ कहा कि वह अब इस दिखावे के रिश्ते को और बोझ की तरह नहीं ढो सकते।
पॉडकास्ट बना तलाक का मंच
पॉडकास्ट के दौरान रजब बट्ट काफी भावुक और आक्रामक नजर आए। उन्होंने लाइव बातचीत में ही अपनी शादी खत्म करने की घोषणा कर दी। रजब के मुताबिक रजब ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ईमान ने उनकी मां को अपमानित किया जो उनके लिए बर्दाश्त से बाहर था। यूट्यूबर का दावा है कि उनके ससुराल वालों ने उनके पिता की हैसियत और औकात पर सवाल उठाए थे। रजब ने खुलासा किया कि उनकी शादी को डेढ़ साल हो चुके हैं लेकिन उनकी पत्नी इस दौरान महज डेढ़ महीने ही उनके साथ रही हैं।
प्रेग्नेंसी में धोखे का क्या है सच?
इस विवाद की जड़ें पुरानी हैं। कुछ समय पहले ईमान के भाई ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया था कि रजब बट्ट ने अपनी पत्नी को तब धोखा दिया जब वह गर्भवती (Pregnant) थीं। पॉडकास्ट में रजब ने स्वीकार किया कि उनका एक पास्ट अफेयर था जिसे पूरी तरह खत्म होने में समय लगा। रजब का कहना है कि उन्होंने अपनी गलती मान ली थी और पत्नी से माफी भी मांगी थी लेकिन उसी बात को बार-बार दोहराकर उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा था।
फैंस के बीच मची खलबली
रजब बट्ट के लाखों फॉलोअर्स इस खबर से सदमे में हैं। जहां कुछ लोग रजब के अपने माता-पिता के सम्मान में लिए गए फैसले का समर्थन कर रहे हैं वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स उन्हें बेवफा और अहंकारी बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान पत्नी को छोड़ना और सरेआम तलाक देना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।



