3 मार्च को लगने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत के अधिकांश स्थानों पर दिखाई देगा

India Witnesses Annular Solar Eclipse 2020

GURUGRAM, INDIA - JUNE 21: A view of an annular solar eclipse, on June 21, 2020 in Gurugram, India. India witnessed the annual solar eclipse or surya grahan 2020. This is the third eclipse for this year after the first two lunar eclipses took place in January and June. This is the last annual solar eclipse in India of this decade. The solar eclipse started from around 9 am across India. The eclipse will continue for over three hours covering 84 per cent Sun. (Photo By Yogendra Kumar/Hindustan Times via Getty Images)

आसमान में एक खूबसूरत खगोलीय घटना होने वाली है। 3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। उत्तर-पूर्व भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों को छोड़कर भारत के अधिकांश स्थानों पर चंद्रोदय के समय चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। सामान्य तौर पर, ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 3:20 मिनट पर शुरू होगा और ग्रहण का समाप्ति समय शाम 6:48 मिनट है।

पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार, इस ग्रहण की समग्रता भारतीय समयानुसार शाम 4:34 मिनट पर शुरू होगी और इस ग्रहण की समग्रता का समाप्ति समय शाम 5: 33 मिनट है। ग्रहण की तीव्रता 1.155 है।

वहीं, भारत में दिखाई देने वाला अगला चंद्र ग्रहण 6 जुलाई, 2028 को दिखाई देगा और यह आंशिक चंद्र ग्रहण है। इससे पहले, भारत में दिखाई देने वाला अंतिम चंद्र ग्रहण 07-08 सितंबर, 2025 को दिखाई दिया था और यह पूर्ण चंद्र ग्रहण था।

चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और जब तीनों पिंड एक सीध में होती हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होगा जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाएगा और आंशिक चंद्र ग्रहण तभी होगा जब चंद्रमा का एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में आ जाएगा।