तारक मेहता की ‘दयाबेन’ दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन
नई दिल्ली. सबके चहेती दिशा वकानी (Disha Vakani) (तारक मेहता शो की दयाबेन) पर दुखों का पहाड़ टूटा है. उनके पिता भीम वकानी (Bhim Vakani) का निधन (Passes Away) हो गया है. हमेशा हंसने-हंसाने और खिलखिलाने वाली दिशा पिता के जाने पर गमगीन हैं. उनके घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है. फैंस ने लेजेंडरी थियेटर आर्टिस्ट भीम वकानी के निधन पर शोक जताया है. दुख के इन पलों ने सभी ने दिशा को हिम्मत दी है.
कम लोग जानते होंगे कि दिशा के पिता भी शोबिज से जुड़े हुए थे. उन्होंने बॉलीवुड के बडे़ कलाकारों संग काम किया था. इनमें शाहरुख खान, आमिर और माधुरी दीक्षित शामिल हैं. वो जाने माने गुजराती थियेटर्स आर्टिस्ट थे. वो आमिर खान की मूवी लगान में सपोर्टिंग रोल में दिखे थे. शाहरुख संग स्वदेश और माधुरी दीक्षित की फिल्म लज्जा में भीम वकानी नजर आए थे. उन्होंने अपनी बेटी के हिट शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी काम किया था.
दिशा के पिता एपिसोड नंबर 1320 में चंपकलाल के दोस्त मावजी छेड़ा के रोल में दिखे थे. उनकी एंट्री ने एपिसोड में काफी हंगामा क्रिएट किया था. एक एपिसोड में आकर भीम वकानी ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबको इंप्रेस कर लिया था. हिंदी मूवीज के अलावा भीम वकानी ने गुजराती सिनेमा में बेहतरीन काम किया था. उनकी एक्टिंग की ये विरासत हमेशा याद रखी जाएगी.
दिशा को एक्टिंग की दुनिया में उनके पिता ही लेकर आए थे. कम उम्र में भीम वकानी ने बेटी को थियेटर में इंट्रोड्यूस किया था. दिशा ने पिता के साथ बतौर चाइल्ड थियेटर आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी. तारक मेहता शो का हिस्सा बनने से पहले वो कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा बनी थीं. लेकिन उन्हें फेम दयाबेन का रोल करने के बाद मिला. सिटकॉम शो ने एक्ट्रेस को नाम, दौलत और शोहरत दिलाई. सालों तक उन्होंने दयाबेन बनकर लोगों का दिल जीता. लेकिन….
दिशा 2017 के बाद से तारक मेहता शो में नहीं दिखी हैं. 2015 में एक्ट्रेस ने मयूर वकानी संग शादी की थी. पहले बच्चे के वक्त उन्होंने मैटरनिटी लीव ली थी. तबसे वो दूसरी बार भी मां बन चुकी हैं. मगर शो में नहीं लौटी हैं. उनके तारक मेहता में कमबैक करने के आसार बेहद कम नजर आते हैं. तारक मेहता शो में दिशा के भाई मयूर वकानी सुंदरलाल का रोल निभाते हैं. वो अभी भी शो में बने हुए हैं.



