ट्रंप की ओर से ईरान युद्ध “End” के संकेत के बाद रॉकेट की रफ्तार से भागे सेंसेक्स-निफ्टी

00000000000000000000

नई दिल्ली : शेयर बाजार में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही गिरावट का सिलसिला भी थमा नजर आया है. सेंसेक्स-निफ्टी बुधवार को खुलने के सात ही रॉकेट की रफ्तार से भागे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान युद्ध के The End के सिग्नल मिलने का पॉजिटिव असर बाजार पर देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 1900 अंकों से ज्यादा की बढ़त लेकर 73,800 के पार कारोबार करता नजर आया, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने भी ओपनिंग के साथ ही 600 अंकों की तगड़ी छलांग लगा दी।

शेयर मार्केट की शुरुआत के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 71,947 की तुलना में उछलकर 73,762 के लेवल पर खुला था और फिर कुछ ही मिनटों में ये तेज रफ्तार से भागते हुए 73,865 के लेवल पर जा पहुंचा. सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निफ्टी भी अपने पिछले बंद 22,331 के मुकाबले उछलकर 22,899 पर ओपन हुआ और फिर अचानक इसकी रफ्तार भी तेज हो गई और ये 600 अंकों से ज्यादा की बढ़त लेकर 22,930 के लेवल पर कारोबार करने लगा।

शेयर बाजार में आई इस तूफानी तेजी के बीच जिन शेयरों ने खुलने के साथ ही गदर मचाया, उनमें बीएसई लार्जकैप कंपनियों में शामिल Trent Share (7%), BEL Share (6.50%), IndiGo Share (6%), Adani Ports Share (4.70%), TCS Share (4%), Bajaj Finance Share (3.90%), LT Share (3.56%), Eternal Share (3.32%), M&M Share (3.10%) और Maruti Share (3%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे.

इनके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल Coforge Share (5.20%), TI India Share (5%), GMR Airport Share (4.50%) और Suzlon Share (4.30%), जबकि Dixon Share (4%) चढ़कर ट्रेड कर रहा था. लार्जकैप, मिडकैप से लेकर स्मॉलकैप सभी कैटेगरी में हरियाली देखने को मिली.

भारतीय शेयर बाजार में तेजी के पीछे के ट्रंप कनेक्शन की बात करें, तो ईरान युद्ध को लेकर उनका बदला रुख इसकी बड़ी वजह है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump 2 अप्रैल की सुबह राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिसमें ईरान के साथ जारी युद्ध को खत्म करने से जुड़े ऐलान की उम्मीद की जा रही है. ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिए थे कि अमेरिका ने अपने सैन्य टार्गेट्स हासिल कर लिए हैं और होर्मुज स्ट्रेट खुला रहे या बंद, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

ट्रंप के पॉजिटिव सिग्नल का असर एशियाई शेयर बाजारों पर भी देखने को मिला. बुधवार को शुरुआती कारोबार में ही जापान का निक्केई इंडेक्स (Japan Nikkei) करीब 2500 अंक की तेजी लेकर कारोबार करने लगा, तो वहीं Hongkong HangSeng लगभग 500 अंक चढ़कर ट्रेड करता नजर आया. साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स (South Korea Kospi) 7.30% या 380 अंक की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा था।

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने के संकेतों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम भी अचानक फिसल (Crude Oil Price Fall) गए हैं. ब्रेंट क्रूड का प्राइस गिरकर 105 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, तो वहीं WTI Crude Oil Price 103 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था.।