मुंबई में सनसनीखेज मामला: पिता ही निकला बेटी का रेपिस्ट, DNA टेस्ट से हुआ पर्दाफाश

rape (1)

मुम्बई : मुंबई के कफ परेड इलाके से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 20 साल की मूक-बाधित लड़की के साथ उसके ही पिता (Father) ने रेप किया और वह गर्भवती हो गई। DNA टेस्ट से यह पुष्टि हुई कि गर्भ में पल रहा बच्चा भी उसी पिता का है। इसके पहले पुलिस ने बच्चे के पिता का पता लगाने के लिए 17 लोगों के DNA टेस्ट करवाए। खुलासे के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

सितंबर 2025 में लड़की ने अपनी दादी से पेट में बेचैनी की शिकायत की। मूक-बाधित होने के कारण उसने हाथों के इशारों से अपने पेट में कीड़े रेंगने जैसी तकलीफ बताई। इसके बाद उसे कामा एंड अल्बलेस हॉस्पिटल में जांच के लिए भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि वह पांच महीने की गर्भवती है। हॉस्पिटल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक लड़की ना ही बयान देने में समर्थ थी और ना ही वह बयान देना चाहती थी। इसके बाद पुलिस ने पिता से बात की। पिता ने कहा कि उसे नहीं पता कि उसकी बेटी प्रेग्नेंट कैसे हुई। हालांकि पिता ने शिकायत दर्ज कराने से भी मना कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने महिला की काउंसलिंग करवाई। काउंसलिंग के बाद महिला शिकायत दर्ज कराने को तैयार हो गई। बयान के आधार पर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिता सहित 17 संदिग्धों के DNA सैंपल भी लिए, और रेप के आरोपी की पहचान करने के लिए भ्रूण के जेनेटिक डेटा की जांच करवाई।

जांच में जो नतीजा निकला उससे पुलिस भी दंग रह गई। 27 जनवरी को रिपोर्ट में केवल एक पॉजिटिव मैच सामने आया और लड़की का बाप ही बेटी का रेपिस्ट निकला। लड़की के पेट में बच्चा भी उसी का था। उसने पिछले साल मार्च से लेकर सितंबर तक के बीच अपनी बेटी का रेप किया।