रूसी सेना का विमान क्रीमिया में क्रैश, एएन-26 हादसे में 29 लोगों की मौत
नई दिल्ली : रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि सैन्य परिवहन विमान क्रीमिया (Crimea) में दुर्घटना का शिकार हो गया। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सैन्य परिवहन विमान एएन-26 एक चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार 29 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना संभवतः किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई है। विमान के क्रैश होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
बुधवार तड़के आई रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस की समाचार एजेंसी- TASS ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया, स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार शाम लगभग छह बजे (1500 GMT) क्रीमिया के ऊपर से उड़ान भरते समय विमान से संपर्क टूट गया।
विज्ञापन
क्रीमिया में जिस स्थान पर ये हादसा हुआ है, यह प्रायद्वीपीय इलाका है। काले सागर के तट तक फैली विशाल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरे हुए इस क्षेत्र को रूस ने 2014 में अपने अधिकार में ले लिया गया था। पहले इस भूभाग पर यूक्रेन का अधिकार था।



