राहुल गांधी ने संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को बताया गद्दार
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच विवाद हो गया. राहुल ने बुधवार को संसद परिसर में रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहा, जिसका केंद्रीय मंत्री ने भी जवाब दिया. बिट्टू ने राहुल से कहा कि आप देश के दुश्मन हैं. इसी दौरान राहुल ने हाथ मिलाने के लिए बढ़ाया, लेकिन बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया.
बता दें कि रवनीत बिट्टू कांग्रेस में रह चुके हैं. वह 2024 चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे. आज राहुल गांधी ने उन्हें अपना गद्दार दोस्त कहा. इस पर बीजेपी नेता ने तुरंत और तीखा जवाब देते हुए राहुल गांधी को देश का दुश्मन कहा. इसके बाद राहुल गांधी ने बिट्टू की ओर हाथ बढ़ाते हुए कहा, नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त. चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे. बिट्टू ने हाथ मिलाने से मना कर दिया और तीखी प्रतिक्रिया दी.


