नीतीश कल लेंगे CM पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने रहेंगे डिप्टी सीएम, BJP विधायक दल ने लगाई मुहर

cm-1-585x390

पटना: बिहार भाजपा ने मंगलवार को विधानमंडल दल की अहम बैठक में अपने नए नेतृत्व का चयन करते हुए महत्वपूर्ण घोषणा कर दी। पार्टी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में दोनों नामों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। इस निर्णय के साथ यह लगभग स्पष्ट है कि आगामी सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की पहली पसंद सम्राट चौधरी होंगे, जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री के तौर पर विजय सिन्हा एक बार फिर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पार्टी के इस कदम को भाजपा की सरकार में बढ़ती राजनीतिक मजबूती और निर्णायक साझेदारी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

बैठक में वरिष्ठ विधायक प्रेम कुमार ने दोनों नेताओं के नाम प्रस्तावित किए, जिसका समर्थन राम कृपाल यादव, कृष्ण कुमार ऋषि, संगीता कुमारी, अरुण शंकर प्रसाद, मिथिलेश तिवारी, नितिन नवीन, वीरेन्द्र कुमार, रमा निषाद, मनोज शर्मा और कृष्ण कुमार मंटू सहित अनेक विधायकों ने किया।

नीतीश कुमार कल लेंगे CM पद की शपथ
नीतीश कुमार कल यानी गुरुवार को दोपहर 11.30 बजे गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने यह जानकारी दी है। बुधवार को सीएम हाउस में जदयू के विधायक दल की मीटिंग हुई। बैठक में नीतीश कुमार को विधान मंडल दल का नेता चुन लिया गया है।

चुनाव में मिली प्रचंड जीत का बड़ा कारण विविध जातीय समूहों का भाजपा के पक्ष में एकजुट होना रहा है। इसी सामाजिक समीकरण को बनाए रखने और आगे भी उसे सशक्त करने के लिए पार्टी अपने शीर्ष कैबिनेट चेहरों को उसी सोच के अनुसार संयोजित कर रही है। भाजपा की रणनीति साफ है, हर क्षेत्र और हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए ताकि सरकार पर सबकी भागीदारी का असर दिखे। नेता एवं उप नेता के पद पर पुराने चेहरे को एक बार फिर भरोसा कर दूरगामी संदेश दिया है।

एक नज़र