न्यूयॉर्क के मेयर ने दीपावली समारोह में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की

Deepawali-Newyork-1024x576

दीपावली की जगमगाहट विदेश में भी देखने को मिल रही है। संयुक्त राज्य अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने अपने आधिकारिक आवास पर दीपावली समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में मेयर एरिक एडम्स ने भारतीय समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और शहर के सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की।

उप महावाणिज्य दूत विशाल जयेशभाई हर्ष ने दीपावली को रोशनी, आशा और खुशियों का प्रतीक बताते हुए शुभकामनाएं दीं

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास का प्रतिनिधित्व करते हुए, उप महावाणिज्य दूत (डीसीजी) विशाल जयेशभाई हर्ष ने दीपावली की रोशनी, आशा और खुशियों को रेखांकित करते हुए त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

मेयर ने भारतीय समुदाय का गर्मजोशी से स्वागत किया और न्यूयॉर्क के सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन में उनके जीवंत योगदान की सराहना की

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार (भारतीय समयानुसार) को एक्स पर पोस्ट किया, “मेयर एरिक एडम्स द्वारा अपने आधिकारिक आवास, ग्रेसी मेंशन में आयोजित एक आनंदमय दीपावली समारोह। मेयर ने भारतीय समुदाय का गर्मजोशी से स्वागत किया और न्यूयॉर्क के सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन में उनके जीवंत योगदान की सराहना की। भारतीय महावाणिज्य दूतावास की ओर से, डीसीजी विशाल जे. हर्ष ने दिवाली की रोशनी, उम्मीद और जोश के संदेश पर प्रकाश डालते हुए त्योहार की शुभकामनाएं दीं।”

कई निर्वाचित अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्य दीपावली और भारत की समृद्ध संस्कृति का जश्न मनाने में शामिल हुए

दूसरी ओर, अटलांटा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूत (शिक्षा) और चांसरी प्रमुख ने तल्लाहस्सी स्थित फ्लोरिडा कैपिटल में पहली बार आयोजित दीपावली समारोह में भाग लिया। कई राज्य के निर्वाचित अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और प्रवासी भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य रोशनी के इस त्योहार और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने में शामिल हुए।

गुरुवार को न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने फ्लशिंग के स्वामीनारायण मंदिर में भारतीय समुदाय संग दीपावली मनाई

इससे पहले गुरुवार को, न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल, फ्लशिंग, न्यूयॉर्क स्थित स्वामीनारायण मंदिर में भारतीय समुदाय के साथ दीपावली मनाने के लिए शामिल हुईं। डीसीजी विशाल जे. हर्ष ने त्योहार की शुभकामनाएं दीं और भारतीय प्रवासियों के प्रति उनके निरंतर सहयोग के लिए गवर्नर की सराहना की।

ह्यूस्टन में भारतीय महावाणिज्य दूत डी.सी. मंजूनाथ ने मेयर जॉन व्हिटमायर संग सिटी हॉल में दीपावली मनाई और विविधता व भारत-अमेरिका की साझा मूल्यों के सम्मान के लिए धन्यवाद दिया

इसके अलावा, ह्यूस्टन में, भारतीय महावाणिज्य दूत डीसी. मंजूनाथ ह्यूस्टन सिटी हॉल में मेयर जॉन व्हिटमायर के साथ दीपावली उत्सव मनाने में शामिल हुए। महावाणिज्य दूत ने सिटी हॉल में कार्यक्रम आयोजित करने, दीपावली के इस त्योहार को मनाने और विविधता में एकता का जश्न मनाने के लिए मेयर और ह्यूस्टन शहर का धन्यवाद किया, जो भारत और अमेरिका को जोड़ने वाले साझा मूल्यों का प्रतिबिंब है।

एक नज़र