हाथरस भगदड़ का मुख्य आरोपी मधुकर गिरफ्तार

images (26)

शुक्रवार को यूपी पुलिस ने मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर गिरफ्तार कर लिया। मधुकर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया। हाथरस भगदड़ के बाद मुख्य आरोपी मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आज मधुकर की हाथरस अदालत में पेशी होगी। मधुकर के वकील का दावा है कि देवप्रकाश ने सरेंडर किया है।

जानकारी मिली है कि मधुकर ने दिल्ली के नजफगढ़-उत्तम नगर के एक अस्पताल में सरेंडर किया। यूपी पुलिस अस्पताल में पहुंची थी। इसके बाद मधुकर ने सरेंडर किया। गिरफ्तारी के बाद हाथरस पुलिस मधुकर से पूछताछ में जुटी है। हाथरस भगदड़ मामले में पुलिस ने अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 जुलाई को हाथरस के सिकंदरामऊ के ग्राम फुलरई मुगलगढ़ी में सूरज पाल उर्फ नारायण साकार हरि भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 भक्तों की मौत हो गई थी। इनमें 112 महिला, 2 पुरूष, 6 बच्चे, एक बच्ची है।

सभी शवों की पहचान हो गई है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया गया है। इससे पहले छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।