कानपुर पुस्तक मेला 2025: तीसरे दिन पर साहित्य, सम्मान और पाठकों का अपार स्नेह!

WhatsApp Image 2025-11-15 at 6.15.02 PM

कानपुर। राजकीय इण्टर कॉलेज, चुन्नीगंज में आयोजित ‘कानपुर पुस्तक मेला 2025’ का तीसरा दिन साहित्य, कला और सम्मान समारोहों की त्रिवेणी के रूप में मनाया गया। मेले में अब पुस्तक प्रेमियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है, पुस्तकों पर दी जा रही 10 प्रतिशत की न्यूनतम छूट और मुफ्त प्रवेश का लाभ उठा रहे हैं।

*युवाओं का उत्साह और सहभागिता
*मेले में युवाओं का उत्साह सहभागिता के हर स्तर पर साफ नजर आ रहा है। यह स्थल उनके लिए केवल किताबों की खरीद का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभा प्रदर्शन के भी अवसर उपलब्ध करा रहा है।

स्टॉलों पर नई और चर्चित पुस्तकों की धूम
मेले के स्टॉलों पर विभिन्न प्रकाशकों की नई और चर्चित पुस्तकें पाठकों को खूब पसन्द आ रही हैं:
• राजकमल प्रकाशन समूह: चार्ली चैप्लिन की आत्मकथा, सीमा कपूर की यूं गुजरी अब तलक, जावेद अख्तर की सीपिया, गुलज़ार के 500 गीतों का संग्रह गुनगुनाएं और अनूपमणि त्रिपाठी की व्यंग्य पुस्तक सांपों की सभा पाठकों को आकर्षित कर रही हैं।
• दिव्यांश पब्लिकेशंस: आठ खण्डों और लगभग चार हजार पृष्ठों का ओशो गीता दर्शन का नया संस्करण लोगों का ध्यान खींच रहा है।
• हिन्द युग्म: विनोद कुमार शुक्ल की दीवार में एक खिड़की, केवल जड़ें हैं, मानव कौल की संयम, दिव्यप्रकाश दुबे की यार पाप, अक्टूबर जंक्शन और शुगर डैडी अधिक बिक रही हैं।
*
अखिल भारतीय मेधा विकास परिषद सम्मान समारोह
*आज 15.11.2025 को अखिल भारतीय मेधा विकास परिषद लखनऊ एवं कल्याणी साहित्य संस्थान बाराबंकी द्वारा सम्मान समारोह एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
• मुख्य अतिथि: अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. सुरेश अवस्थी (जिन्हें काव्यशिरोमणि सम्मान मिला)।
• अध्यक्षता: आदरणीय राकेश कुमार मेहता जी (पूर्व अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण शाखा)।
• संचालन: डॉ. वीना उदय ने किया।
• प्रमुख सम्मानित: डॉ. राधेश्याम मिश्रा, डॉ. शोभा सिंह, रवि रुद्रांश, संदीप अनुरागी, डॉ. कमल सोमवंशी (सभी को साहित्य गौरव सम्मान), डॉ. उदय प्रताप सिंह (चिकित्सा गौरव सम्मान), पदमकांत शर्मा प्रभात और डॉ. वीना उदय (दोनों को कल्याणी साहित्य गौरव सम्मान) से सम्मानित किया गया।

*काव्यबीथिका का सफल कवि सम्मेलन
*आज शाम चार बजे काव्यबीथिका साहित्यिक एवं सांस्कृतिक, सामाजिक मंच कानपुर साहित्य सिंधु विकसिका एवं हिंदी साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शहर के और बाहर के करीब पचास रचनाकारों ने अपनी रचनाएँ पढ़ीं, जिनमें डॉ. मधु प्रधान, डॉ. शशि शुक्ल, लता गोयल, सुनीता तिवारी, दीपांजलि दुबे, अनीता बाला त्रिपाठी, सुधा चौधरी, सुनीता अग्रवाल, अलका मिश्रा, हर्ष वर्धन त्रिपाठी, पूर्णिमा त्रिपाठी, नीरू श्रीवास्तव, सुरेश साहनी, अक्षत व्योम, मनीष त्रिपाठी, राजा हसन, आदर्श सक्सेना, महेंद्र विश्वकर्मा, जयराम जय, विनोद त्रिपाठी, डॉ. राजेश्वरी ढौंढियाल, डॉ. स्वर्णलता, विशेष श्रीवास्तव, सुनीता अग्रवाल, चांदनी पांडेय आदि प्रमुख रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजिका डॉ. उमा विश्वकर्मा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

*कल के कार्यक्रम 16 नवम्बर, 2025
*पुस्तक मेले में कल, 16 नवम्बर, 2025, को भी साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक शृंखला आयोजित की जाएगी:
समय कार्यक्रम कलाकार/संस्था
11:00-12:00 PM संगीत संध्या किरण पांडेय, चित्रकूट
12:30-03:00 PM बालकृष्ण मिश्र स्मृति सम्मान समारोह शैलजा शुक्ला
03:30-04:30 PM Shalini’s Schools and cultural society शालिनी वेद
05:00-06:00 PM काव्यगोष्ठी शक्ति ब्रिगेड अन्नपूर्णा बाजपेई
06:30-09:00 PM बैजू संगीत विद्यालय संगीता सिंह चौहान

संपर्क हेतु:📞+91 9415080505 | ✉ kanpurbookfair@gmail.com