कानपुर पुस्तक मेला 2025: पाँचवें दिन साहित्यिक गोष्ठियों और कानपुर साहित्य संगम का ऐलान!

WhatsApp Image 2025-11-17 at 6.21.49 PM


कानपुर। राजकीय इण्टर कॉलेज, चुन्नीगंज में चल रहे ‘कानपुर पुस्तक मेला 2025’ का पाँचवाँ दिन महिला साहित्यिक मंच की संगोष्ठी और कानपुर साहित्य संगम के पोस्टर विमोचन के साथ ज्ञान की नई ऊँचाइयों को छू गया।
पाठकों की निरंतर बढ़ती रुचि
मेले में लोगों का आना-जाना निरंतर जारी है। पुस्तकों पर विशेष छूट और साहित्यिक आयोजनों के कारण पुस्तक प्रेमियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। विभिन्न विषयों पर आधारित स्टॉलों पर पाठकों की गहरी रुचि देखने को मिल रही है, जो साहित्य और संस्कृति के प्रति शहर के लगाव को दर्शाती है।
स्टॉलों पर बेस्टसेलर और साहित्यिक कृतियाँ
मेले में विभिन्न प्रकाशकों की लोकप्रिय और कालजयी कृतियाँ पाठकों को खूब आकर्षित कर रही हैं:
• राजकमल प्रकाशन समूह: संस्कृति के चार अध्याय, प्रेमचंद की सम्पूर्ण कहानियाँ, राग दरबारी, आपका बंटी, भारतीय राष्ट्रवाद, टुकड़े टुकड़े, चौदह फेरे, महाभोज, अगम कहे दरियाव, बाणभट्ट की आत्मकथा, भूले बिसरे चित्र, और ज़िन्दगीनामा जैसे बेहद सेलर उपलब्ध हैं।
• सस्ता साहित्य मण्डल, नई दिल्ली: हिंदुस्तान की कहानी (जवाहर लाल नेहरू), कामायनी (जय शंकर प्रसाद), हिंदी साहित्य का इतिहास (आचार्य रामचंद्र शुक्ल), काव्य का इतिहास I, II, III (डॉ. पी.डी. पाठक ‘श्रीराम’), साहित्य समीक्षा (वासुदेव शरण अग्रवाल), अग्नि अरण्यक (कोमलोको), और महाभारत कथा (राजागोपाल चावी) जैसी पुस्तकें आकर्षण का केंद्र हैं।


• राजपाल एंड सन्स: मधुशाला, मानव का हँस, आवारा मसीहा, आपका भविष्य आपके हाथ में, आदमी की पूछ, मिडिल क्लास मंचूरियन, हथेली पर कर्ण और फ़ैज़ अहमद फ़ैज़, ग़ालिब, साहिर लुधियनवी, अहमद फ़राज़, निदा फ़ाज़ली जैसे कवियों का काव्य साहित्य लोकप्रिय हो रहा है।
‘कानपुर साहित्य संगम’ पोस्टर लॉन्च
आज मेले में ‘कानपुर साहित्य संगम’ का पोस्टर लॉन्च किया गया। कार्यक्रम का संचालन अलका मिश्रा ने किया। रेडियो उद्घोषिका रंजना यादव ने कानपुर में साहित्यिक माहौल को बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित लेखक भगवंत अनमोल ने घोषणा की कि कानपुर साहित्य संगम का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को हो रहा है। युवा लेखक अंकुर मिश्रा ने कानपुर को गिरिराज किशोर और प्रियंवद की नगरी बताते हुए कहा कि यहाँ साहित्य रग-रग में बसा है, जिसे केवल निखारने की जरूरत है। इस अवसर पर श्री गोपाल तुलसियान, पल्लवी गर्ग, सुषमा ही, राम गोपाल अवस्थी और नीरज हेस्टिंग्स मौजूद रहे।


कानपुर महिला साहित्यिक मंच द्वारा संगोष्ठी
आज दिनांक 17.11.2025 को कानपुर पुस्तक मेला में कानपुर महिला साहित्यिक मंच द्वारा एक सफल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका संचालन चाँदनी पाण्डेय द्वारा किया गया और अध्यक्षता डॉ. सुषमा त्रिपाठी ने की। इस संगोष्ठी में डॉ. अन्नपूर्णा बाजपेयी, डॉ. जया राजपूत, अर्चना गंगवार, सीमा वर्णिका, डॉ. सुषमा त्रिपाठी, कुसुम सिंह अविचल, अलका मिश्रा, सुषमा सिंह उर्मि, अनीता अनुश्री, अंजली सागर, अनीता बाला त्रिपाठी, दीपांजलि दुबे, अंजना बाजपेई, डॉ. राधा शाक्य, नीरू श्रीवास्तव, सुनीता तिवारी, चांदनी पाण्डेय, अनीता यादव अनाहिता, और ज्योति तिवारी सहित कई कवियत्रियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। अर्चना गंगवार जी ने आभार व्यक्त किया।


कल के कार्यक्रम
पुस्तक मेले में कल, 18 नवम्बर, 2025, को भी साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक शृंखला आयोजित की जाएगी:
समय कार्यक्रम कलाकार/संस्था
02:00-03:30 PM सम्मान समारोह साहित्य सहयोग संगठन, सुषमा सेंगर
04:00-06:00 PM काव्यगोष्ठी मानसरोवर, मंजु श्रीवास्तव
06:30-07:30 PM Muskuraye Uttar Pradesh (Cultural Show) Happiness Mantra, डॉ. कामायनी शर्मा
यह आयोजन Forceone Books के तत्वावधान में किया गया है।


संपर्क हेतु:📞 +91 9044138886 | +91 9415080505 | ✉ kanpurbookfair@gmail.com

एक नज़र